रेटिंग मीटर में छेड़छाड़ करने वाले तीन न्यूज चैनलों पर लगा जुर्माना
भारत के टेलीविजन दर्शकों के बारे में आंकड़ें देने वाली संस्था ब्रॉडकॉस्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया(बार्क) ने तीन समाचार चैनलों पर जुर्माना लगाया है।
नई दिल्ली। भारत के टेलीविजन दर्शकों के बारे में आंकड़ें देने वाली संस्था ब्रॉडकॉस्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया(बार्क) ने तीन समाचार चैनलों पर जुर्माना लगाया है।

बार्क के मुताबिक हिंदी समाचार चैनल इंडिया न्यूज और तेलगू समाचार चैनल टीवी9 और वी6 पर जुर्माना लगाया है। इस तीनों समाचार चैनलों पर आरोप है कि इन्होंने रेटिंग मीटर से छेड़छाड़ की है। इसके चलते अब इस चैनलों की अगले चार सप्ताह तक बार्क इन समाचार चैनलों की रेटिंग जारी नहीं करेगा।
बार्क ने इस बात जानकारी देते हुए बताया कि 46 से 49 सप्ताह तक के बीच इस समाचार चैनलों की रेटिंग जारी नहीं की जाएगी।
बार्क ने अपनी जांच में पाया कि इन समाचार चैनलों ने घरों में लगे बार्क रेटिंग मीटर के संग छेड़छाड़ की थी। यह सभी मीटर बार्क ने घरों में लगाए थे। आपको बताते चलें कि पिछले कई सप्ताह से यह तीनों चैनल अपनी भाषाओं में टॉप पांच में स्थान पाने में कामयाब हो रहे थे।
इंडिया न्यूज के सीईओ वरुण कोहली ने कहा कि बार्क के इस निर्णय हम सभी को धक्का लगा है। हम सभी स्टेक होल्डर से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा।
वी6 न्यूज टीवी और टीवी9 दोनों ही तेलगु भाषा में दिखाए जाने वाले 24 घंटे के न्यूज चैनल हैं।
वहीं एक अन्य हिंदी न्यूज चैनल के अधिकारी ने ईटी से बात करते हुए कहा कि बार्क ने सही निर्णय लिया है। क्योंकि इन चैनलों से जो तरीके अपनाएं थे, उससे कई अच्छे रिपोर्टर और निर्माताओं की नौकरियां चली गई थीं। गलत तरीके से अच्छी रेटिंग पाना सभी के लिए खतरनाक था। क्योंकि ये चैनल गलत तरीके से डीएवीपी के विज्ञापन पाना चाहते थे।
बार्क देश भर में 15.3 करोड़ टीवी दर्शकों की आदतों का अध्ययन करता है। इसमें 7.75 करोड़ शहरी और 7.6 करोड ग्रामीण दर्शकों की आदतों का अध्ययन करता है। बार्क ने इसके लिए 22000 घरों में बार-ओ-मीटर्स लगा रखे हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications