ओबामा की बीस्‍ट पर एक तरफ तिरंगा तो दूसरी ओर अमेरिकी झंडा

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा कई मायनों में खास होने वाली है। 26 जनवरी को ओबामा अमेरिका के पहले राष्‍ट्रपति बनेंगे जो भारत के गणतंत्र दिवस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। ओबामा इस खास मौके को अपने लिए एक गौरवशाली पल करार दे चुके हैं। जब वह सुबह एयरफोर्स वन से उतरे तो उनकी आधिकारिक कार बीस्‍ट उनका इंतजार कर रही थी।

Obama-Beast-with-tricolour

ओबामा जब बीस्‍ट में सवार हुए तो उस पर कुछ ऐसा नजर आया जिसने कुछ लोगों को हैरान कर दिया। ओबामा की कार पर एक तरफ जहां अमेरिका का राष्‍ट्रीय झंडा लगा था तो दूसरी ओर भारतीय तिरंगे को जगह दी गई थी।

ओबामा की बीस्‍ट है काफी खास

ओबामा की आधिकारिक कार बीस्‍ट किसी टैंक से कम नहीं है। यह कार शुक्रवार को ही दिल्‍ली आई है। रविवार को जब इस पर तिरंगा दिखा तो विदेश नीति के जानकारों को इसमें एक अलग इशारा नजर आया। जानकारों की मानें तो बीस्‍ट पर लगा तिरंगा अपने आप में काफी कुछ कह जाता है।

वह मानते हैं कि अमेरिका का यह अंदाज किसी डिप्‍लोमैटिक जीत से कम नहीं है। अभी तक यह कम ही देखा गया है कि किसी राष्‍ट्राध्‍यक्ष की आधिकारिक कार पर अपने देश के झंडे के अलावा दूसरे देश के झंडे को भी जगह दी गई हो।

बीस्‍ट से पहले व्‍हाइट हाउस की ओर से भी ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में 'जयहिंद' के साथ लिखा है कि राष्‍ट्रपति ओबामा के लिए भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना किसी गौरवशाली पल से कम नहीं है।

ओबामा का अंदाज-ए-बयां ही कुछ और

ओबामा वर्ष 2010 में भी भारत आए थे और उस समय देश में दिवाली का माहौल था। वह यहां पर आकर यहां के रंग में रंगे हुए तो नजर आए लेकिन इस बार वाला अंदाज नहीं था।

इस बार ओबामा भारत पहुंचे तो उन्‍होंने पालम से लेकर राष्‍ट्रपति भवन तक अपनी एक अलग ही पहचान छोड़ी। ओबामा ने नमस्‍ते कहकर मीडिया का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्‍होंने भारतीय मेहमान नवाजी को भी खुले दिल से सराहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+