ओबामा भारत के लिए रवाना, ट्विटर पर आईएसआई की धमकी, दिल्ली छावनी में तब्दील
वाशिंगटन| अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे के लिए रवाना हो गए हैं, यह जानकारी व्हाइट हाउस ने मीडिया को दी। व्हाइट हाउस ने उन्हें दिए गए इस निमंत्रण को 'वास्तविक सम्मान' करार देते हुए कहा कि वह अमेरिका-भारत संबंध में नई ऊर्जा और जान फूंकने के इच्छुक हैं।
राष्ट्रपति इस दौरे को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित करना वास्तविक सम्मान है और ओबामा गणतंत्र दिवस से संबंधित उत्सव को प्रत्यक्ष देखने का इंतजार कर रहे हैं।
तो वहीं दूसरी ओर बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान आतंकवादी संगठन आईएस की धमकी के बाद भारतीय सुरक्षा जेंसियां पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं और उस जगह की जानकारी उन्होंने ट्विटर से मांगी है जहां जहां से आईएस आतंकियों ने बराक ओबामा को उड़ाने की धमकी दी थी। यही नहीं सुरक्षा एजेंसियों ने ट्विटर से आईपी एड्रेस भी मांगे हैं जिनसे आतंकवादी ट्विट कर रहे हैं।
फिलहाल इस समय पूरे भारत में हाई एलर्ट है और दिल्ली इस समय छावनी में बदल चुका है। भारत कोई भी चूक नहीं करना चाहता है। सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि बराक ओबामा भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।













Click it and Unblock the Notifications