Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत दौरे पर भी बराक ओबामा रोज जिम जाना नहीं भूले

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी सेहत और फिटनेस के लिए काफी सजग रहते हैं। तीन दिन के भारत दौरे पर आये अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एक भी दिन जिम जाना नहीं भूले। गौर करने वाली बात है कि तीन दिन के इतन व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद ओबामा ने तीनों दिन जिम में वर्कआउट किया।

barack obama

25 जनवरी को भारत पहुंचे राष्ट्रपति ओबाम होटल पहुंचते ही सीधे जिम में दाखिल हुए। भारत दौरे पर पहुंचने के बाद ओबामा का होटल पहुंचने के बाद सीधे जिम में जाना सेहत के प्रति उनकी जागरुकता को दिखाता है। एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो ओबामा ने एक भारत दौरे में एक भी दिन जिम मिस नहीं किया।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा ने भी लंबी यात्रा के बाद खुद को आराम देना बेहतर समझा। इससे पहले ओबामा पिछले साल अपने पोलैंड के दौरे में भी जिम में वर्कआउट करते हुए देखे गये थे। ओबामा का जिम में वर्कआउट करते हुए का वीडियो भी लीक हुआ था जिसपर ओबामा ने कड़ी आपत्ति जतायी थी।

हालांकि ओबामा के इस दौरे के दौरान वर्कआउट करने का वीडियो और फोटो तो सामने नहीं आयी है। लेकिन एक बात तो साफ है कि ओबामा अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं । बहरहाल एक तरफ जहां ओबामा ने आईटीसी मौर्या होटल के जिम में पसीना बहाना बेहतर समझा तो मिशेल ने लंबी यात्रा के बाद आराम करने को तरजीह दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+