बनवारी लाल पंजाब, गुरमीत सिंह उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल बने, आरएन रवि को तमिलनाडु का प्रभार

बनवारी लाल बने पंजाब, गुरमीत सिंह उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल बने, आरएन रवि को तमिलनाडु का प्रभार

नई दिल्ली, 9 सितंबर: कई राज्‍यों में नए राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है। वहीं कुछ राज्यपालों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। गुरुवार शाम को राष्ट्रपति भवन की ओर से जानकारी दी गई है कि सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का गवर्नर बनाया गया है। बनवारी लाल पंजाब के नए राज्यपाल होंगे। वहीं आरएन रवि को तमिलनाडु का गवर्नर बनाया गया है।

governer

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन ने बताया है कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। तमिलनाडु के नया राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि होंगे जो कि अब तक नागालैंड के राज्यपाल थे। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बेबी रानी ने दे दिया था इस्तीफा

अगस्त में उत्तराखंड के राज्‍यपाल के तौर पर तीन साल पूरे करने वाली बेबी रानी ने बुधवार को पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उनके इस्‍तीफा देने के बाद उत्तराखंड के नए राज्यपाल को लेकर चर्चा थी लेकिन सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं आज कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+