'आज मैंने संसद में सुषमा स्वराज जी को देखा', जब बांसुरी ने अपनी मां के स्टाइल में दिया भाषण, देखते रह गए सभी
BJP MP Bansuri Swaraj: नई दिल्ली लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार संसद पहुंचीं बांसुरी स्वराज ने आज सोमवार (1 जुलाई) को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। इस भाषण की शुरुआत जैसी ही उन्होंने 'आदरणीय अध्यक्ष जी...' बोलकर की, एक पल की ऐसा लगा मानों सुषमा स्वराज हो। उनका भाषण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं कि बांसुरी स्वराज का बोलने का अंदाज बिल्कुल उनकी मां सुषमा स्वराज जैसा ही है। उनको संसद में देखकर सुषमा स्वराज याद आ गईं। बांसुरी स्वराज के सिर्फ बोलने का अंदाज ही नहीं बल्कि उनके हाव-भाव भी बिल्कुल मां सुषमा जैसे ही दिखें।

बांसरी स्वराज देखने में भी अपनी मां जैसी ही लगीं। उन्होंने उसी तरह साड़ी पनहा है। उनका वीडियो शेयर कर लोग लिख रहे हैं, 'लाइक मदर, लाइक डॉटर'। बांसरी स्वराज के भाषण की बात करें तो उन्होंने शुरुआत में कहा,
''आदरणीय अध्यक्ष जी, मैं अनुराग ठाकुर द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन पेश करने के लिए आपके समक्ष प्रस्तुत हुई हूं। अध्यक्ष जी मैं आपका और अपनी पार्टी का धन्यवाद करती हूं...जो मुझे इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलने का अवसर मिला है।''
जानिए लोकसभा में बांसरी स्वराज ने क्या-क्या कहा?
🔴बांसुरी स्वराज ने कहा, '' अध्यक्ष जी, यह राष्ट्रपति अभिभाषण ऐतिहासिक है। यह राष्ट्रपति अभिभाषण ऐतिहासिक इसलिए है क्योंकि इसमें एक दशक की मोदी सरकार की अद्वितीय कार्यों का चित्रण ही नहीं बल्कि विकसित भारत के सकंल्प का उद्घोष भी है।''
🔴 लोकसभा में बांसुरी स्वराज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तारीफ करते हुए कहा, ''एक दशक में ऐसी सरकार आई है, जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। जो कहा वो किया है। धारा 370 हटाई, जो कहा वो किया है। भव्य राम मंदिर का निर्माण किया, जो कहा, वो किया है। CAA लेकर आए, जो कहा, वो किया। वन रैंक, वन पेंशन लेकर आए, जो कहा, वो किया।''
🔴 बांसुरी स्वराज ने कहा, ''मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर और उनके विकसित भारत के विजन पर, जो जनता का विश्वास था, उसी के कारण अध्यक्ष जी, NDA को तीसरी बार जनता ने पूण बहुमत का जनादेश दिया है।''
🔴 बांसुरी स्वराज ने फैजाबाद के सांसद अवधेश पासी को "अयोध्या का राजा" बोलने पर अखिलेश यादव पर भी लोकसभा में निशाना साधा है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि, ''हमारे तो राजा ही राम हैं।''












Click it and Unblock the Notifications