बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ग्राहकों के लिए परेशानी

नयी दिल्ली। सरकारी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब से सभी सरकारी बैंक अपनी सभी शाखाएं महिने के दूसरे और चौथे महीने को बंद रखेगी। बैंक मैनेजमेंट और कर्मचारी संघों के बीच हुए समझौते के बाद ये अहम फैसला लिया गया है। इतनी ही नहीं इस समझौते के बाद बैंक कर्मचारियों को वेतन में 15 पर्सेंट सालाना बढ़ोतरी का भी फैसला किया गया है।

bank

इस समझौते के बाद सरकारी बैंकों और कुछ पुराने प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। इस अहम समझौते के साथ सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने सोमवार से 4 दिनों तक चलने वाली अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है।

महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी के बदले बैंककर्मियों को महीने के पहले और तीसरे शनिवार को पूरे दिन काम करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले महीने के चारों शनिवार को बैंकों में आधे दिन काम होता था। वहीं वेतन बढोत्तरी के समझौते की वजह से देश के सरकारी क्षेत्र के बैंकों पर सालाना 4725 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+