Bankipur Assembly Counting Update 2026: बांकीपुर में PK आगे, कम वोटिंग ने बढाई बीजेपी की चिंता | RESULT LIVE
Bankipur Assembly Counting Update 2026: बांकीपुर (बिहार) के उपचुनाव की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा दूसरे और राजद की उम्मीदवर रेखा कुमारी (गुप्ता) तीसरे नंबर पर हैं। बांकीपुर में कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है, जिसमें 11वें राउंड के बाद जीत-हार की स्थिति इस प्रकार है:
प्रशांत किशोर (जन सुराज) - 21,941 वोट
नीरज कुमार सिन्हा (भाजपा) - 15,522 वोट
रेखा कुमारी (राजद) - 4,223
फिलहाल जन सुराज भारतीय जनता पार्टी से 6,419 वोटों से आगे चल रही है। अभी 20 राउंड की मतगणना शेष है।
हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों बिहार का बांकीपुर हॉट-सीट बना रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर केवल 34.31 प्रतिशत मतदान ने जहाँ एक तरफ भाजपा की चिंता बढा दी है वहीं, लोकतंत्र में शहरी वोटर्स की उदासीनता भी सवालों के दायरे में है। हालांकि जीत को लेकर सभी पक्षों के अपने दावे और वायदे हैं लेकिन एक नज़र बांकीपुर के जातीय समीकरण और संभावनाओं पर डालते हैं।

पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर सीट देश भर में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है। शुरुआत में यहां बीजेपी के नीरज सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच ट्रायंगुलर फाइट माना जा रहा था, लेकिन जमीनी प्रचार आगे बढ़ने के साथ यह लड़ाई सीधे तौर पर बीजेपी बनाम जन सुराज में बदल गई। प्रशांत किशोर को जहाँ शहरी और पढे-लिखे मतदाताओं का भरोसा है वहीं बीजेपी सवर्ण, खासकर कायस्थ मतदाताओं, लव-कुश समीकरण और चंद्रवंशी समुदाय के वोटों पर उम्मीद लगाए बैठी है।
ये भी पढें: बांकीपुर, दतिया (मप्र) और मांजलपुर (गुजरात) उपचुना मतगणनना का पल-पल का अपडेट्स
राजनीतिक विश्लेषकों और मतदान के बाद प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, बांकीपुर में इस बार पारंपरिक जातीय समीकरणों में दरार दिखी है। राजद और राजग दोनों का 'M' फैक्टर इस बार खिसक कर प्रशांत किशोर के पाले में जाता हुआ दिखा है।
टूटा राजद का MY समीकरण:
राष्ट्रीय जनता दल के साथ दशकों से चट्टान की तरह अडिग MY यानी कि मुस्लिम-यादव समीकरण पिछले कुछ दिनों से दरकता दिख रहा था। इस उपचुनाव में यह स्पष्ट रूप से टूटता हुआ दिखा है। हाल के दिनों में अल्पसंख्यक मतदाताओं में यह भी रुझान देखा गया है कि जहाँ जो भी पार्टी/उम्मीदवार भाजपा को हराने में ज़्यादा सक्षम दिखते हैं, वहां उनके पक्ष में अल्पसंख्यक मतों का ध्रुवीकरण हो रहा है। बांकीपुर में भी अल्पसंख्यक मतदाताओं का एक बड़ा झुकाव प्रशांत किशोर के कैडर और विकास के वादों की ओर देखा गया।
एनडीए के 'M' फैक्टर में भी टूट:
एनडीए के मजबूत 'महिला वोटबैंक' में भी प्रशांत किशोर ने अपनी आक्रामक गोलबंदी से पैठ बनाई है।
उच्च जातियों और अन्य वर्गों का रुख: कायस्थ मतदाता पारंपरिक रूप से बीजेपी के साथ मजबूती से खड़े रहे। हालांकि, भूमिहार और ब्राह्मण मतों में विभाजन देखा गया, जिनका एक हिस्सा जन सुराज के पाले में गया है। चंद्रवंशी समुदाय मोटे तौर पर बीजेपी के साथ रहा, जबकि वैश्य वोटों में मामूली बिखराव की संभावना जताई जा रही है।
बांकीपुर लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रहा है। प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंककर राष्ट्रीय ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन शहरी कोर वोटबैंक पर बीजेपी की मजबूत पकड़ को देखते हुए इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा अब भी भारी नजर आता है।
संभावना और आशंकाओं का दौर अब बस कुछ ही देर है। आंकड़े ईवीएम में बंद हैं और अनुमान के आधार पर विश्लेषण किए जा रहे हैं। मतगणना जारी है और कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दांव बीजेपी के मजबूत शहरी किले को भेद पाता है।
ये भी पढें: Bypoll Analysis: दतिया में बंपर 71% वोटिंग, बांकीपुर में PK का दांव, 3 सीटों की वोटिंग का पूरा सियासी गणित


Click it and Unblock the Notifications
