Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Holiday 2024: गणेश चतुर्थी बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें लीजिए अपने राज्य का हाल

Bank Holiday on Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भारत के कई राज्यों में बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे। इस साल यह त्यौहार (गणेश चतुर्थी) 07 सितंबर को पड़ रहा है और इसे पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जिसके कारण आपके बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते है। Bank Holiday से पहले आप अपने जरूरी काम काज निपटा लें। क्योंकि, सितंबर महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।

Ganesh Chaturthi 2024

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। ताकि, ग्राहकों को कोई परेशानी ने हो और वे अपने बैंक के कामों की योजना बना सकें। इस महीने की लिस्ट भी RBI ने जारी कर दी है।

RBI के मुताबिक, 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जो बाधाओं को दूर करने वाले और शुरुआत के देवता के रूप में पूजे जाने वाले हाथी के सिर वाले देवता हैं। यह त्यौहार महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

लोग अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणेश की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित करके, अनुष्ठान करके और मोदक जैसी मिठाइयां चढ़ाकर उत्सव मनाते हैं। इसके चलते मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के अन्य प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर उत्सव मनाने की योजना बनाई गई है।

सार्वजनिक पंडालों में गणेश की बड़ी-बड़ी मूर्तियां स्थापित की जाएंगी और दस दिवसीय उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेश प्रतिमा को जल में विसर्जित करने के साथ समाप्त होगा।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने लेन-देन पहले ही निपटा लें। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। लेकिन, बैंक शाखाओं में कोई भी भौतिक लेन-देन नहीं किया जा सकेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+