9000 करोड़ के कर्जदार विजय माल्या के लोन गारंटर बनें मनमोहन सिंह!

नयी दिल्ली। अगल-अलग बैंकों से 9000 करोड़ लेकर देश से भाग चुके विजय माल्या की वजह से मनमोहन सिंह फंस गए हैं। बैंक ने उनका अकाउंट सीज कर दिया है। मनमोहन सिंह का बैंक खाता इसलिए सीज कर दिया है क्योंकि वह किंगफिशर एयरलाइंस का बैंक गारंटर है। पीलीभीत के किसान मनमोहन सिंह का कहना है कि उसने टीवी के अलावा कभी माल्या को कभी देखा भी नहीं है। 'कर्ज चुकाने के लिए माल्या बैंक को दीपिका-कैटरीना जैसी बिकनी ब्यूटी दे दें'

vijay mallya

पीलीभीत में बिलसंडा क्षेत्र के गांव खजुरिया निवीराम के बुजुर्ग किसान सरदार मनमोहन सिंह परेशान हैं। उनका बैंक अकाउंट सीज कर दिया गया है। वो ना तो अपने खाते से पैसा निकाल सकते हैं और ना ही उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें हैरानी तो इस बात की हो रही है कि जिस विजय माल्या को उन्होंने टीवी के अलावा कभी देखा तक नहीं बैंक वालों ने उन्हें माल्या की कंपनी का गारंटर/ डायरेक्टर बताकर खाता सीज कर दिया है। IPL 2016: विराट कोहली को याद आये माल्या, हुए इमोशनल

वहीं बैंक का कहना है कि मनमोहन सिंह का बैंक ऑफ बड़ौदा की नाद शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड खाता है। इस बैंक को रीजनल ऑफिस एमएमएसआर मुंबई से चिट्ठी मिली थी कि विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के आठ डायरेक्टर/गारंटरों में से एक मनमोहन सिंह हैं। जिनका अकांउट नबंर और नाम भी वहीं है जो पीलीभीत के इस किसान का है। विजय माल्या बनाम किसान: भारत की एक शर्मनाक गाथा

ऐसे में मनमोहन सिंह का खाता तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया। वहीं किसान मनमोहन सिंह के पास आठ एकड़ जमीन है। जो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गांव में जीवन बिता रहे हैं। अपना खाता सीज होने पर वो दुखी हैं और इसे फर्जीवाड़ा बता रहे हैं।

उनका कहना है कि वो आज तक दिल्ली-मुंबई तक नहीं गए और हवाई जहाज भी सिर्फ आसमान में ही देखा हैं। ऐसे में वो किंगफिशर एयरलाइंस के गारंटर कैसे बन सकते हैं। मनमोहन परेशान हैं, क्योंकि उन्हें अपनी बेटी की शादी करनी है, लेकिन बैंक खाता सीज होने की वजह से पैसों की तंगी हो गई हैं। वो अपनी जमा पूंजी तक इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। जबकि बैंक इस मामले पर चुप्पी साधे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+