Bank Fraud CBI की रडार पर, ₹1,500 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में कंपनी निदेशक गिरफ्तार
Bank Fraud CBI की रडार पर आने के बाद लुधियाना स्थित कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया गया है। मामला ₹1,500 करोड़ की धोखाधड़ी का है। CBI bank fraud Ludhiana based sel textile director 1500 crore nabbed
Bank Fraud CBI अधिकारियों के रडार पर आने के बाद पंजाब के लुधियाना स्थित कंपनी का निदेशक गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक धोखाधड़ी का ये मामला ₹1,500 करोड़ का है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लुधियाना स्थित एसईएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड के निदेशक को 1,530.99 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसी सीबीआई ने शनिवार को कहा कि आरोपी नीरज सलूजा को कंपनी और उसके निदेशकों, अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ 2020 में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद शुक्रवार को एजेंसी ने एसईएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया।
नीरज सलूजा को शनिवार को पंजाब के मोहाली में सक्षम अदालत में पेश किया गया। एसईएल टेक्सटाइल्स पंजाब के अलावा राजस्थान और हरियाणा में भी बिजनेस करती है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक एसईएल टेक्सटाइल्स पंजाब के मलोट और नवांशहर, राजस्थान के नेमराना और हरियाणा के हांसी में यार्न और फैब्रिक निर्माण के क्षेत्र में व्यवसाय करती है।
CBI के मुताबिक एजेंसी ने कहा, एसईएल टेक्सटाइल्स के खिलाफ आरोप लगाया गया था कि निजी कंपनी और उसके निदेशकों सहित आरोपियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 10 बैंकों के संघ को धोखा दिया, जिससे लगभग 1530.99 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने बड़ी मात्रा में बैंक ऋण अपने संबंधित पक्षों को दिया और बाद में अडजस्टमेंट एंट्री की गईं।
सीबीआई के मुताबिक यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने गैर-प्रतिष्ठित आपूर्तिकर्ताओं से मशीनरी खरीदने का दिखावा किया। जितना पैसा खर्च किया गया, उससे अधिक अमाउंट के बिलों का चालान किया गया। सीबीआई ने कहा, "कैश क्रेडिट लिमिट यानी स्टॉक, तैयार माल आदि के आधार पर प्राइमरी सिक्योरिटी भारी मात्रा में गायब कर दिया गया।
आरोपी ने कथित तौर पर बैंक के पैसे का दुरुपयोग करने के लिए ऐसा किया। बेचे गए माल की बिक्री से हुई आय बैंक के पास जमा नहीं की गई। सीबीआई ने पहले आरोपी के परिसरों में तलाशी ली। कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। सलूजा को जांच के दौरान अपने जवाबों में टालमटोल करते भी पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications