बांग्लादेश जा रहे विमान के पायलट को हार्टअटैक, नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली, 27 अगस्त: बांग्लादेश का एक विमान शुक्रवार को भारतीय हवाई सीमा से गुजर रहा था, तभी अचानक उसके पायलट को हार्टअटैक आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। साथ ही पायलट को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।

Recommended Video

    Flight Emergency Landing: Bangladesh Flight के Pilot को पड़ा दिल का दौरा | वनइंडिया हिंदी
    Pilot

    जानकारी के मुताबिक मस्कट से ढाका जा रहा बिमान बांग्लादेश का विमान जब रायपुर के ऊपर था, तभी उसके पायलट को हार्टअटैक आया। ऐसे में को-पायलट ने तुरंत कंट्रोल अपने हाथ में लेते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल कोलकाता से संपर्क किया। जिसके बाद उनको निकटतम नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की सलाह दी गई। फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप FlightRadar24 के आंकड़ों के मुताबिक एयरलाइन द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला विमान बोइंग 737-8 था। को-पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सफलतापूर्वक लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्री और स्टॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    हाल ही में शुरू हुई हवाई यात्रा
    भारत में जब अप्रैल-मई में कोरोना की दूसरी लहर आई, तो बांग्लादेश ने हवाई सेवाओं को बंद कर दिया था। अब जब हालात सामान्य हो गए हैं, तो ढाका से कोलकाता के बीच प्रति सप्ताह तीन उड़ानें संचालित होती हैं। इसके अलावा दो उड़ानें ढाका से दिल्ली के लिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+