Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ISI ने कैसे रची शेख हसीना को हटाने की साजिश? बांग्लादेश में भारत के खिलाफ षड्यंत्र को लेकर बहुत बड़ा खुलासा!

Bangladesh Latest News: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के खिलाफ तख्तापलट की साजिश के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

सीएनएन-न्यूज18 ने शीर्ष खुफिया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई बांग्लादेश में तनाव और अशांति पैदा करने के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रही है, ताकि शेख हसीना की जगह वहां एक भारत-विरोधी सरकार बनवाई जा सके।

bangladesh unrest

बांग्लादेश में तख्तापलट के पीछे आईएसआई की भूमिका-रिपोर्ट
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ढाका में आईएसआई के स्लीपर सेल मौजूदा अराजकता को बढ़ाने में दिन-रात लगे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा है, 'ढाका में संकट को बढ़ाने के लिए आईएसआई जमात और उसकी छात्र इकाई छात्र शिविर का इस्तेमाल कर रही है। जमात को पाकिस्तान का बहुत ही करीबी माना जाता है और उन्हें समय-समय पर गुप्त फंड मिलते रहे हैं। ढाका में पाकिस्तानी मिशन से उन्हें लगातार सूचनाएं और निर्देश दिए जाते हैं।'

ढाका में पाकिस्तानी उच्चायोग बना आईएसआई का अड्डा?
सूत्रों के मुताबिक, 'हाल ही में एक बहुत ही अजीब घटना देखी गई, जो कि सामान्य तौर पर कोई विदेशी मिशन नहीं करता। पाकिस्तान उच्चायोग ने छात्रों से जरूरत पड़ने पर मिशन में शरण लेने को कहा। राजनयिक मिशन को कभी भी ऐसा करते नहीं देखा गया है।'

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को सत्ता में लागाना चाहता है पाकिस्तान?
उनका कहना है कि आईएसआई को लगता है कि आवामी लीग की सरकार को भारत का समर्थन हासिल है। इसलिए वह उसे हटाना चाहता है ताकि 'पड़ोस के इस हिस्से में उपद्रव पैदा कर सके....' 'इसके माध्यम से उन्हें भारत में सभी तरह की गतिविधियों के लिए सीमाओं पर प्रवेश के लिए कई बिंदु मिलेंगे...वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को सत्ता में लाना चाहते हैं, जो पाकिस्तान का सहयोग करे।'

शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने में सफल हो गया पाकिस्तान?
सूत्रों का यहां तक दावा है कि आईएसआई वही हथकंडा अपना रही है, जो वह कश्मीर में इस्तेमाल कर चुकी है। उन्होंने बताया, 'वे अराजकता, हत्या और आतंकवाद को भड़काते हैं, ताकि दुनिया की नजरें उनपर पड़े। जब एक बार यह हासिल हो गया, फिर वह एक न्यूट्रल सरकार चाहते हैं और फिर संयुक्त राष्ट्र के द्वारा चुनाव करवाना चाहते हैं। फिलहाल तटस्थता का मतलब हसीना को जबर्दस्ती या अंतरराष्ट्रीय दबाव के जरिए हटाना और उसके बाद चुनाव कराना है। इरादा सिर्फ एक ही है कि बीएनपी और जमात की अगुवाई वाली नई सरकार बन जाए।'

आईएसआई ने बांग्लादेश में लगाया है जबर्दस्त पैसा-रिपोर्ट
जिन लोगों की ओर से यह खुलासा किया गया है, उनका यह भी कहना है कि आईएसआई के पास बहुत पैसा है और उसने बांग्लादेश में काफी पैसा लगा रखा है। उसके पास यहां काफी संपत्ति है और उसके पास ऐसे लोग हैं, जो उपद्रव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस समय वे लोग छात्र शिविर की बुरी स्थिति का दुरपयोग कर रहे हैं।

भारत-विरोधी माहौल पैदा करने का भी हुआ खेल!
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन हमेशा से मजबूत रहा है और 1971 के मुक्ति संग्राम का केंद्र भी ढाका यूनिवर्सिटी ही थी। इस बार यहीं से अराजकता की शुरुआत हुई है। इनका कहना है, 'चीन की भूमिका की भी छानबीन हो रही है, लेकिन हसीना के साथ उसके अच्छे कारोबारी ताल्लुकात हैं। सबसे स्पष्ट संकेत हिंदुओं पर हमला है, जो कि भारत-विरोधी माहौल पैदा करने के लिए किया जा रहा है। अगर इसपर नियंत्रण नहीं हुआ तो अगले चरण में आतंकवादी गतिविधियों की शुरुआत होगी।'

अगर बांग्लादेश में अराजकता के पीछे पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का हाथ है तो सोमवार को उन्हें पहली कामयाबी शेख हसीना के मुल्क छोड़ने के साथ ही मिल चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+