Bangladesh में अनिश्चित काल के लिए बंद हुए भारतीय वीजा केंद्र, सरकार ने लिया ये अहम फैसला

पिछले काफी वक्त से बांग्लादेश में हिंसा जारी है। हिंसा के बीच आज यानी 08 अगस्त को बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार का गठन होने वाला है। बांग्लादेश में नई सरकार के गठन से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में सभी भारतीय वीजा आवेदन केंद्र अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए हैं।

केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के ताजा हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया है। खबर के मुताबिक, भारतीय वीजा के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अब एक संदेश प्रदर्शित हो रहा है, जिसमें कहा गया है, "अस्थिर स्थिति के कारण सभी भारतीय वीजा (IVAC) अगले नोटिस तक बंद रहेंगे।

india closes visa offices in bangladesh

साथ ही, कहा गया है कि अगली आवेदन तिथि एसएमएस के माध्यम से सूचित की जाएगी और अनुरोध है कि पासपोर्ट अगले कार्य दिवस पर प्राप्त करें। यह निर्णय नई दिल्ली द्वारा बांग्लादेश में अपने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों से गैर-आवश्यक कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकालने के बाद लिया गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारतीय राजनयिक बांग्लादेश में ही हैं और काम कर रहे हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक उच्चायोग के अलावा, चटगांव, राजशाही, खुलना और सिलहट में वाणिज्य दूतावास भी हैं। ये मिशन राजनयिक संबंधों और बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है भारत सरकार
भारत सरकार बांग्लादेश में वहां रहने वाले भारतीयों की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है। इस निरंतर सतर्कता का उद्देश्य इन अनिश्चित समय के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+