Pics: दक्षिण भारत में भी चढ़ा करवा चौथ का रंग, बाजारों में रौनक ही रौनक

बैंगलुरू। हाथों में पूजा की थाली, आयी रात सुहागों वाली...जी हां सुहागिनों का प्रमुख त्योहार करवा चौथ आज है। वैसे तो ये उत्तर भारत का त्योहार है लेकिन दक्षिण भारत में भी इस त्योहार की चमक देखी जा रही है। आज आईटी सिटी बैंगलुरू में इस त्योहार की धूम मची हुई है।

करवा चौथ: प्यार, विश्वास और त्याग का पर्व

परम्परा के मुताबिक महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस मौके पर महिलाएं विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के सजने-संवरने और पूजा-पाठ की सामग्री से बाजार पटे पड़े हैं। आगे की बातें पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

ब्यूटी पार्लर में भारी भीड़

ब्यूटी पार्लर में भारी भीड़

करवा चौथ की पूजा करने वाली हर महिला आज बेहद ही आकर्षक और सुंदर दिखना चाहती हैं और यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर में उनकी भीड़ देखी जा रही है। कोई मेहंदी लगवा रहा है तो कोई नई हेयर स्टाइल बनवा रहा है।

महिलाओं को सुंदर दिखना है

महिलाओं को सुंदर दिखना है

ब्यूटी पार्लर संचालिका नेत्रा मुखर्जी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पार्लर पहुंचने वाली युवतियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस मौके पर महिलाएं औरों से अलग दिखना चाहती हैं। वैसे तो हर पर्व पर ब्यूटी पार्लर में आने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती है मगर करवा चौथ पर कुछ ज्यादा ही महिलाएं पार्लर पहुंचती हैं।

बेहद ही खास दिन

बेहद ही खास दिन

वहीं जब हमने उसी पार्लर में अपना फेशियल करवाने आयी अड़तालीस साल की संगीता चौहान कहती हैं, 'मुझे यह दिन बहुत पसंद है क्योंक हर साल इस खास दिन पर मैं और मेरे पति काम से छुट्टी लेकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। वैसे मैं दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं करती हूं।'

पत्नी के लिए प्रेम

पत्नी के लिए प्रेम

इस अवसर पर महिलाओं ने तो व्रत रखा ही पर कुछ जगहों पर पतियों ने भी अपनी पत्नियों के प्रति प्रेम के इजहार के लिए व्रत रखा।

बीवी से मोहब्बत

बीवी से मोहब्बत

एक आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर सौरभ कुमार कहते हैं कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि उनकी पत्नी उनके लिए दिनभर व्रत रहे और वह खाते-पीते रहें। उन्होंने बताया कि उनके विवाह को 5 साल हो गए हैं और वह शुरू से ही अपनी पत्नी के साथ यह व्रत रखते हैं।

करवा चौथ: सुहाग की लंबी उम्र का व्रत..जानिए क्यों है इतना खास

करवा चौथ: सुहाग की लंबी उम्र का व्रत..जानिए क्यों है इतना खास

करवा चौथ: सुहाग की लंबी उम्र का व्रत..जानिए क्यों है इतना खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+