बेंगलुरु पर भी चढ़ा करवा चौथ का रंग, संजने-सवंरने की महिलाओं में मची होड़, ब्यूटी पार्लरों में हुई एडवांस बुकिंग

बेंगलुरु । हाथों में पूजा की थाली, आयी रात सुहागों वाली...जी हां सुहागिनों का प्रमुख त्योहार करवा चौथ शनिवार को है। वैसे तो ये उत्तर भारत का त्योहार है लेकिन दक्षिण भारत में भी इस त्योहार की चमक देखी जा रही है। आज आईटी सिटी बेंगलुरु में इस त्योहार की धूम मची हुई है। पंरपरा के मुताबिक महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस मौके पर महिलाएं विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के सजने-संवरने और पूजा-पाठ की सामग्री से कर्नाटक की राजधानी के बाजार पटे पड़े हैं।

ब्यूटी पार्लरों में हुई एडवांस बुकिंग

ब्यूटी पार्लरों में हुई एडवांस बुकिंग

करवा चौथ की पूजा करने वाली हर महिलाएं बेहद ही आकर्षक और सुंदर दिखना चाहती हैं और यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग हुई है , किसी ने पार्लर मेहंदी के लिए तो किसी ने हेयर स्टाइल के लिए बुक किया है, यही नहीं सिटी के कई बड़े नामी गिरामी पार्लर में कुछ महिलाओं ने ब्राइडल मेकअप की बुकिंग करवाई है।

महिलाओं को सुंदर दिखना है

महिलाओं को सुंदर दिखना है

ब्यूटी पार्लर संचालिका नेत्रा मुखर्जी ने वनइंडिया को बताया कि पिछले तीन दिनों में पार्लर पहुंचने वाली युवतियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और हमने तो बहुत सारी महिलाओं की एडवांस बुकिंग लेने से मना कर दिया है क्योंकि महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, यही हाल लगभगर हर पार्लर का है।

बेहद ही खास दिन

बेहद ही खास दिन

वहीं जब हमने उसी पार्लर में अपना फेशियल करवाने आयी अड़तालीस साल की संगीता चौहान कहती हैं कि मुझे यह दिन बहुत पसंद है क्योंक हर साल इस खास दिन पर मैं और मेरे पति काम से छुट्टी लेकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। वैसे मैं दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+