शख्स ने उबर ड्राइवर के साथ दिल छू लेने वाली ड्राइव शेयर की, यूजर बोले- ये है इंसानियत
शख्स ने उबर ड्राइवर के साथ दिल छू लेने वाली ड्राइव शेयर की, यूजर बोले- ये है इंसानियत
बेंगलुरू, 19 अगस्त: आपाधापी जिंदगी में जब अपने ही अपनों का ख्याल नहीं रख पा रहे ऐसे में अगर अजनबी इंसान अगर आपकी परवाह करता है तो वो शख्स आपको सुनहरी याद के तौर पर हमेशा याद रहेगा। ऐसी ही एक सुखद और दिल को खुश कर देने वाली घटना का एक लिंक्डइन यूजर ने शेयर अपने उबर ड्राइव की स्टोरी शेयर की है।

उबर ड्राइवर के साथ सुखद अनुभव शेयर किया
लिंक्डइन यूजर हर्ष शर्मा ने रवि नाम के अपने उबर ड्राइवर के साथ दिल को छू लेने वाली मुलाकात साझा की। हर्ष ने बताया कि कैसे उनका उबर ड्राइवर इतना उदार था कि जब उसे पता चला कि उसकी कार में बैठे यात्री को नींद नहीं आ रही है तो उसने कैसे मदद की । यूजर ने लिखा जिस व्यक्ति को आप इस तस्वीर में देख रहे हैं, वह मेरा रिश्तेदार, दोस्त या कोई भी नहीं है जिसे मैं तब तक जानता था जब तक ऐसा नहीं हुआ। इस उबर ड्राइवर का नाम रवि है, जो भाषा की बाधा के कारण इयरफ़ोन पर बात करने वाले अन्य कैब ड्राइवरों से अलग था।
अनजान ड्राइवर ने रखा ऐसे ख्याल
हर्ष ने बताया उबर ड्राइवर ने देखा कि मुझे अपनी फ्लाइट के कारण नींद नहीं पूरी हुई है और नींद आ रही है तो उसने मेरे सोने के लिए सीट सेट की और मुझे सोने के लिए कह दिया। ड्राइवर रवि ने उससे पूछा कि क्या उसने नाश्ता किया है। हर्ष ने कहा उसने खाना नहीं खाया है, रवि ने उससे कहा, "तुम सो जाओ। मैं अच्छे रेस्टोरेंट में रुकता हूं ।"
मेरे साथ अपने बेटे की तरह व्यवहार किया
1 घंटे बाद उसने मुझे जगाया। हम बहुत भीड़ वाले रेस्टोरेंट में पहुंचे जहां सेल्फ सर्विस थी उसने मेरे लिए एक टेबल की व्यवस्था की। वह मेरे लिए मेनू लाया और साउथ इंडियन की लजीज डिश खाने का सुझाव दिया। हर्ष ने बताया उउन्होंने एक साथ खाया और बाद में उन्होंने कॉफी लाई और कहा "इससे नींद खुल जाएगी। उन्होंने मुझे टेबल पर ही सब कुछ लाकर दिया। वो मुझे एक घंटे पहले अजनबी ड्राइवर के रूप में मिला लेकिन वह मेरे साथ अपने बेटे की तरह व्यवहार किया।












Click it and Unblock the Notifications