बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने LeT के दो आतंकियों को किया ढेर, शोपियां में भी एक आतंकी को मार गिराया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आज भी तीन जगहों पर आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, शोपियां में भी एक एनकाउंटर इस वक्त जारी हैं जहां एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

Encounter underway between security forces and terrorists in Shopian

इसके पहले, बांदीपोरा के हाजिन में सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया। एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को बांदीपोरा के हाजिन के मीर मोहल्ला में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकी छिपने के लिए एक मकान में घुस गए थे और उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

आतंकियों के मारे जाने के बाद अब हाजिन के साथ-साथ कई अन्य इलाकों की घेराबंदी कर सुरक्षाबल द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बांदीपोरा में गुरुवार से जारी इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए इलाके में तलाशी अभियान जारी है। शोपोर में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके को पूरी तरफ से घेर लिया गया है।

शोपियां में भी एक आतंकी ढेर

जबकि शोपियां में भी फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। ये एनकाउंटर शोपियां के रत्नीपुरा इलाके में चल रहा है। पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में ये चौथा एनकाउंटर है। खबर के मुताबिक, सभी आतंकी एक मकान में छिपे हैं और रुक-रुककर फायरिंग कर रहे हैं जबकि सुरक्षाबलों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग हो रही है। घाटी को अशांत करने की आतंकियों द्वारा बार-बार कोशिश की जा रही है लेकिन सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+