बंधन एक्सप्रेस: कोलकाता से बांग्लादेश पहुंचेंगे 4 घंटे में, पीएम मोदी और शेख हसीना ने रवाना की ट्रेन
Recommended Video

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता और बांग्लादेश के बीच एक नयी यात्री ट्रेन सेवा की संयुक्त रूप से शुरुआत की। यह ट्रेन कोलकाता और बांग्लादेश के दक्षिणपश्चिमी औद्योगिक शहर खुलना के बीच एक नयी यात्री ट्रेन सेवा के रूप में काम करेगी।

नरेंद्र मोदी, शेख हसीना और ममता बनर्जी ने सुबह 11 बजे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाकर कोलकाता से बंधन एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। भारत के कोलकाता से रवाना होगी और चार घंटे में 177 किमी की दूरी तय करने के बाद बांग्लादेश के औद्योगिक शहर खुलना पहुंचेगी।
ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'Development और Connectivity दोनों एक साथ जुड़े हुए हैं, और हम दोनों देशों के बीच जो सदियों पुराने एतिहासिक links हैं, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के लोगों के बीच, उन्हें मजबूत करने की दिशा में आज हमने कुछ और क़दम उठाए हैं।'
बता दें कि बंधन एक्सप्रेस 16 नवंबर से यात्रियों को ले जाना शुरू करेगी। फिलहाल, बांग्लादेश जा रहे भारतीयों या भारत की यात्रा कर रहे बांग्लादेशियों को बांग्लादेश के दर्शाना स्टेशन और भारत के गेदे बिंदु पर आव्रजन प्रक्रिया पूरी करनी होती है और दो घंटे इंतज़ार करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications