DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक बढ़ाई रोक

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: कोरोना महामारी की रफ्तार तो धीमी हो गई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले साल भारत ने संक्रमण को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी, जो 31 अक्टूबर तक जारी रहनी थी, लेकिन अब उसे नवंबर के अंत तक बढ़ा दिया गया है। इसके लिए शुक्रवार शाम DGCA के ओर से विस्तृत अधिसूचना भी जारी कर दी गई। हालांकि इस बैन की वजह से पिछले एक साल से एयरलाइंस कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

flight

मामले में DGCA ने कहा कि 26/06/20 को जो अधिसूचना जारी की गई थी, उसे 30 नवंबर रात 23:59 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विमान सेवाओं पर रोक बरकरार रहेगी। इस अवधि में ना तो कोई वाणिज्यिक विमान भारत आएगा और ना ही यहां से जाएगा। हालांकि भारत सरकार की ओर से विशेष रूटों पर चलाई जा रही फ्लाइट्स का उपयोग लोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। DGCA ने साफ किया कि कार्गो जहाजों को इससे बाहर रखा गया है।

भारत में कोरोना के क्या हालात?
शुक्रवार की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में देश में 14,348 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 805 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 13198 लोग रिकवर हुए। ऐसे में देश में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 3,42,46,157 हो गई है, जिसमें से 4,57,191 की मौत हुई, जबकि 3,36,27,632 रिकवर हो चुके हैं। इस वजह से एक्टिव केस 1,61,334 ही है। वहीं देशभर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.04 करोड़ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+