मीडिया के सामने रो पड़े बलराम यादव, सपा को जीवन और मु्लायम को बाप कहा..
लखनऊ। पिता मुलायम सिंह को बिना बताये बलराम सिंह यादव को यूपी कैबिनेट से बाहर करने वाले सीएम अखिलेश यादव के लिए पार्टी के अंदर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
इस समय सपा के अंदर घमासान मचा हुआ है लेकिन इसी बीच बलराम सिंह यादव ने इमोशनल कार्ड खेला है। बलराम सिंह यादव ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा कि सपा पार्टी उनकी मां के समान है और मुलायम सिंह यादव उनके लिए पिता तुल्य है इसलिए मैं पार्टी में रहूं ना रहूं लेकिन मेरे दिल की भावनाएं कभी नहीं बदलेगी।
मालूम हो कि अखिलेश यादव के इस फैसले से खुद उनके पिता और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी खफा है क्योंकि अखिलेश यादव ने उन्हें बिना बताये बलराम सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया, जबकि मुलायम सिंह यादव मंगलवार को खुद लखनऊ में मौजूद थे। मालूम हो कि बलराम सिंह यादव मुलायम सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं।
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की पार्टी 'कौमी एकता दल' का सपा में विलय कराने में बलराम सिंह ने लीड रोल प्ले किया था जिसके कारण सीएम अखिलेश यादव उनसे नाराज हो गये हैं और इसी वजह से उन्होंने उन्हें अपने कैबिनेट से बाहर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 'कौमी एकता दल' का समाजवादी पार्टी में विलय रद्द हो सकता है।













Click it and Unblock the Notifications