VIDEO: सरहद पार धूम मचा रहा 'तेरी मिट्टी में मिल जावां...' सॉन्ग, बलोच सिंगर ने अक्षय कुमार के गाने को दी अपनी
नई दिल्ली, जुलाई 13: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म केसरी का फेमस गाना ''तेरी मिट्टी में मिल जावा'' सरहद पार जमकर धूम मचा रहा है। बलोच सिंगर वहाब अली बुगाटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अक्षय कुमार की फिल्म का हिट गाना 'तेरी मिट्टी' गा रहे हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मनोज मुंतशिर के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को आईएएस अवनीश शरण ने शेयर किया है।
Recommended Video

आईएएस अवनीश शरण ने ट्वीट पर पर ये गाना शेयर करते हुए लिखा कि, मनोज मुंतशिर का लिखा केसरी फ़िल्म का गीत 'तेरी मिट्टी' को बलोच सिंगर वहाब अली बुगाटी ने बड़ी ख़ूबसूरती से आत्मसात किया है। सुनिये, दिल ख़ुश हो जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने इस गाने को लिखने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर को भी टैग कर लिखा है कि, आप बेहतरीन हैं....😊। बलूचिस्तान के गायक वहाब अली बुगाटी ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, उसे देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।
बलोच सिंगर वहाब अली बुगाटी की आवाज में ये गाना पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर अच्छी खासी सुर्खियां बटोरता दिखा। वायरल वीडियो में सिंगर वहाब अली उनके तीन साथी स्थानीय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट साथ देते नजर आ रही है। सिंगर और उनके साथी लोकल गिटार टाइप यंत्र बजा रहे हैं। उनके द्वारा खूबसूरत अंदाज में गाए गए इस गाने की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
स वीडियो को 60 हजार से अधिक व्यूज और 7 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने गाने की तारीफ की है। अजीत कुमार नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि, वाकई जब जब सुनो आत्मा तृप्त हो जाता है। "तेरी मिट्टी " एक ऐतिहासिक गीत संगीत जो कई दशकों तक गाया और सुना जायेगा...! वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, इस गीत को जितना सम्मान मिलना चाहिए था वो नहीं मिला पर देखो देश से दूर भी ये गीत आजादी के सपनों को पंख दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications