Balasore train accident: बोगी के नीचे से निकलकर NDRF जवानों के पास पहुंचे रेल मंत्री, कहा- Thanks

Railways Minister Ashwini Vaishnaw: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे का जायजा लेने रेल मंत्री पहुंचे। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने एनडीआरएफ के कर्मियों से मुलाकात की और उनका आभार जताया।

Balasore train accident

Railway Minister meets NDRF: ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बस बढ़ती ही जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। रेल मंत्री ने NDRF की टीम से भी मुलाकात की।

घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री
तीन ट्रेनों के टकराने और पटरियों से उतरने के बाद हुई लोगों की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया था। घटना और राहत-बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव पहुंचे और उन्होंने एनडीआरएफ की टीम से बातचीत की और साथ ही उनका आभार भी जताया।

वीडियो...

NDRF की टीम का जताया आभार
रेल मंत्री के एनडीआरएफ की टीम से मुलाकात और उनका आभार जताने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वे घटनास्थल का जायजा लेते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे कुछ एनडीआरएफ कर्मियों से मिलते हैं और उन्हें धन्यवाद कहते हैं।

रेल मंत्री के इस्तीफे की हुई मांग
बताते चलें कि रेल हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोग रेल मंत्री के इस्तीफे की मा्ंग करने लगे। लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी लापरवाही के चलते सैकड़ों लोगों ने जान गंवा दी। इसके बाद रेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसपर बात करते हुए अश्विनी वैश्णव ने कहा कि फिलहाल हमारा ध्यान घायलों के बचाव कार्य में है। साजिश होने की बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

क्या बोले वैष्णव?
पूरे मामले को लेकर रेल मंत्री ने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। अभी हमारा फोकस रेस्क्यू पर है। जो लोग घायल हुए हैं, उनके बेहतर इलाज की कोशिशें जारी हैं।

बताते चलें कि ओडिशा में हुए भीषण दर्दनाक हादसे में अब तक 233 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सेना लोगों के रेस्क्यू में जुटी हुई है। 900 लोग इस पूरी घटना में घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। लगातार मृतकों की संख्या बस बढ़ती ही जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?
बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास ये हादसा हुआ, जब कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई। बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी इस हादसे का शिकार हुई। हादसे में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गई और साथ वाली पटरी पर जा गिरे। इसके बाद ये डिब्बे शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस से जा टकराए और उसके डिब्बे भी पलट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+