बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा-बालाकोट आतंकी शिविर फिर से सक्रिय, 500 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने इंडो-पाक रिलेशन में फैले तनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है,मीडिया से बात करते हुए रावत ने कहा कि पाकिस्तान में स्थित बालाकोट आतंकवादी शिविर फिर से सक्रिय हो गया है और कम से कम 500 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं लेकिन सेना पूरी तरह से सजग है, हर मौर्चे पर जवाब देने के लिए, जनरल रावत ने यह भी कहा कि आज देश में इस्लाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है इसलिए जरूरत है कि धर्म गुरु लोगों को सच में इस्लाम का सही अर्थ समझाएं।
Recommended Video

'बालाकोट आतंकी शिविर फिर से सक्रिय'
चेन्नई में मीडिया से बातचीत में सेना प्रमुख ने कहा कि मैं समझता हूं कि कुछ तत्व इस्लाम की गलत व्याख्या कर रहे हैं जो यह चाहते हैं कि अव्यवस्था पैदा हो और ऐसे तत्वों को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा पाला जा रहा है, मैं समझता हूं कि यह महत्वपूर्ण है कि हमारे जो धर्म गुरु हैं, वे इस्लाम का सही अर्थ बताएं, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश और तेज कर दिया है।
रावत ने पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
हमारी उत्तर और पश्चिम की सीमाओं पर टेंशन है और हमारे पड़ोसियों के साथ संबंध सही नहीं है, ऐसे में हमें सेना का नेतृत्व करने में सक्षम लीडर्स की जरूरत है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए सीजफायर का उल्लंघन करता है, हम सीजफायर के उल्लंघन से निपटना जानते हैं, हमारे सैनिकों को पता है कि कैसे कार्रवाई करना है, हम सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतम घुसपैठ को नाकाम किया जाए।
'घाटी में आतंकी और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के बीच संपर्क टूटा'
रावत ने ये भी कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकी और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के बीच संपर्क टूटा है लेकिन आम लोगों के बीच संपर्क बना हुआ है। युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता है, केवल जीत होती है, हमें सेना में ऐसे लीडर्स की जरूरत है, जो कहते हो कि मुझे फॉलो करो, लेकिन अब आगे बढ़ो। हमारा पश्चिमी पड़ोसी राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ा रहा है और जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन हमारी सेना दु्श्मन को मात देने के लिए हर तरह से तैयार है।
-
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications