MP News: नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के चौतरफा विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की घोषणा की, जिसमें नक्सल प्रभावित गांवों में आजीविका, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया, जो सुरक्षा और निरंतर विकास पर केंद्रित है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बालाघाट जिले के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी का दौरा किया और ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र के विकास एवं उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, सांसद भारती पारधी, मंत्री संपतिया उइके, स्थानीय विधायक संजय उइके एवं मधु भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Balaghat development package announced

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान पशुपालन को बढ़ावा देने, आवास सुविधा, पोषण आहार के उपयोग के प्रति जन-जागरूकता, वन विभाग के सहयोग, चिकित्सा एवं शिक्षा सुविधाओं तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर तरीके से विकसित किया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्रामों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, वन आधारित आजीविका और अन्य रोजगारपरक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

बालाघाट में 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 225 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की सामाजिक एवं मूलभूत अधोसंरचना को मजबूत किया जाएगा। प्रस्तावित विकास कार्यों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के साथ रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार शामिल है।

'नक्सल से विकास की ओर बढ़ रहा बालाघाट'

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट अब नक्सल से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य क्षेत्र में स्थायी शांति के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देना है। इसके साथ ही प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि लोगों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+