Bakrid 2023: जामा मस्जिद में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी
Bakrid 2023: देश में आज बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंच रहे हैं। दिल्ली में जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग सुबह नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस की ओर से इसके लिए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एजवायजरी भी जारी की गई है, जिसमे कई रूट को बदलने जाने की जानकारी दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि जब वह घर से निकले तो एडवायजरी के अनुसार ही निकलें।

दिल्ली पुलिस के जवानों को अलग-अलग जगह पर तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। अर्धसैनिक बलो को भी तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देवेंद्र पाठक ने कहा कि ईद का जो इंतजाम है वह दिल्ली पुलिस के टॉपमोस्ट सिक्योरिटी, लॉ एंड ऑर्डर के अरेंजमेंट्स में से है। दिल्ली पुलिस पेशेवर तरीके से इसकी रणनीतिक तैयारी करती है।
समुदाय के लोगों के साथ बेहतर संवाद की स्थिति बनाकर रखते हैं, इसका उद्देश्य यह है कि हर्षोल्लास का जो वातावरण होता है यह एक सुरक्षित माहौल में मनाया जाए। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। तमाम पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं, कानून व्यवस्था समग्र रूप से बेहतर है।
क्या है पर्व का महत्व
बता दें कि बकरीद के पर्व को ईद उल अदहा भी कहते हैं। इस पर्व को मोहम्मद साहब के सर्वोच्च बलिदान के तौर पर मनाया जाता है। मोहम्मद साहब अपने बेटे की कुर्बानी अल्लाह के कहने पर देने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मोहम्मद साहब को शैतान ने अपने वश में कर लिया था।
लेकिन वह अल्लाह के प्रति इतने समर्पित थे कि उन्हें अपने बेटे की कुर्बानी देने से कोई रोक नहीं पाया। उनके समर्पण को देखकर अल्लाह ने कुर्बानी के समय उनके बेटे की जगह भेड़ को भेज दिया था, जिसके बाद से लोग बकरीद के मौके पर बकरों की कुर्बानी देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications