RSS समर्थित मुस्लिम संगठन आज देगी अनोखी कुर्बानी, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। 'बकरीद' कुर्बानी का त्योहार है लेकिन इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थित संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अवध इकाई ने इस पर्व पर बकरे या किसी और जानवर को हलाल नहीं करने का फैसला किया है बल्कि उसकी जगह मंच 'बकरे का केक' काटकर एक अनोखी कुर्बानी देगा।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने आज लखनऊ में पांच किलो के 'बकरे का केक' काटने का ऐलान किया है। मंच के मेंबर आज अपने घरों में बकरे की बिरयानी भी नहीं बनायेंगे बल्कि आज उनके घरों में केवल सेवईंं और दही-वड़ा बनेगा, कहने का मतलब ये कि आज मंच के सदस्य मांस का सेवन नहीं करेंगे।

इन सबके पीछे जहां मंच का मकसद ये है कि लोग जीव हत्या रोके, वहीं ये भी बताना है कि इस त्योहार को हम अपने जन्मदिन की तरह केक काटकर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

'बकरीद' प्रेम और त्याग का संदेश देता है

अवध प्रांत के संयोजक रईस खान ने मीडिया से कहा कि 'बकरीद' कुर्बानी का पर्व है, जिसमें प्रेम और त्याग का संदेश है, जो लोगों को ये सबक देता है कि अगर जरूरत पड़ी तो इंसान अल्लाह को अपने बच्चे भी कुर्बान कर सकता है लेकिन बेवजह बकरे को काटना सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+