बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' हर्षाली ने करीना के गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का करीना के गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल
मुंबई, 18 मई: 2015 में आई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक छोटी बच्ची का किरदार में दिखीं हर्षाली मल्होत्रा रातोंरात स्टार बन गई थी। 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी यानी हर्षाली इन दिनों एक्टिंग से दूर पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

इंस्टा पर शेयर की है वीडियो
इंस्टा पर शेयर की गई वीडियो में हर्षाली रेड और क्रीम कलर के सूट में 'सजना वे सजना' पर गजब का डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ ही हर्षाली ने कैप्शन दिया है- 'तुझे भर लूं अपनी आंखों में'। उनके डांस के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लाखों व्यूज और लाइक इस वीडियो को मिल चुके हैं। सोशल यूजर्स कमेंट कर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं।
लगातार शेयर करती रहती हैं वीडियो
सोशल मीडिया पर हर्षाली की काफी फैन फॉलोइंग है। हर्षाली लगातार अपने वीडियो शेयर करती रहती है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब होते हैं। हर्षाली ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राधे के गाने सीटी मार पर भी डांस किया था। सीटी मार पर डांस करते हुए हर्षाली का वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया गया था।

कोरोना को लेकर भी शेयर किया था वीडियो
हर्षाली ने हाल ही में कोरोना संक्रमण को लेकर भी वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने सभी से मास्क पहनने की अपील की थी। वीडियो में हर्षाली कह रही हैं, आप लोग प्लीज ठीक से मास्क पहन लीजिए। एक मास्क ही तो पहनना है ना, क्योंकि मुझे फिर से थाली नहीं बजानी है और ना ही मोमबत्ती जलानी हैं। ऐसे में सभी लोग मास्क लगाएं और एहतियात बरतें।












Click it and Unblock the Notifications