विनेश पर लगाए गए 'धोखाधड़ी' के आरोप पर बजरंग पूनिया का पलटवार, बृजभूषण सिंह को लेकर कही ये बात
Bajrang Punia Reply To Brij Bhushan Singh: हरियाणा चुनाव में पहलवान विनेश फोगाट की एंट्री हो चुकी है। विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में विनेश और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह लगातार एक के बाद एक हमला बोल रहे हैं। जिसके बाद अब बजरंग पूनिया ने बृज भूषण पर करारा पलटवार किया है।
पिछले साल बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवान विनेश और बजरंग शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। जिसके बाद सिंह ने कई चीजों को लेकर विनेश पर हमला जारी रखा। ऐसे में अब बजरंग पूनिया ने कहा कि उनके बयान उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं।

सिंह ने ट्रायल पर उठाए सवाल
दरअसल, विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का सिरमौर है। और उन्होंने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 साल तक रोक दिया। क्या यह सच नहीं है कि बजरंग एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं।'
विनेश पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप
वहीं विनेश को लेकर सिंह ने कहा कि मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? क्या वजन मापने के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं? आप कुश्ती नहीं जीते, आप धोखाधड़ी करके वहां गए थे। भगवान ने आपको उसी की सजा दी है।
बजरंग ने किया करार पलटवार
ऐसे में अब इंडिया टुडे से बात करते हुए बजरंग पूनिया ने बृजभूषण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह टिप्पणी देश के प्रति उनकी "मानसिकता को उजागर करती है"। पूनिया ने कहा, "जो लोग विनेश की अयोग्यता का जश्न मना रहे थे, क्या वे देशभक्त हैं? हम बचपन से देश के लिए लड़ रहे हैं और वे हमें देशभक्ति सिखाने की हिम्मत करते हैं। वे लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं।"
बता दें किर बजरंग पुनिया, विनेश फोगट पिछले साल बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरों में से एक थे। हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications