कोई भी अभिनेता हो...रणबीर की तरह करेगा कमेंट तो होगा विरोध: बजरंग दल
नई दिल्ली, 08 सितंबर। 'रॉकस्टार' अभिनेता रणबीर कपूर को इन दिनों'बीफ' खाने को लेकर पूर्व में दिए विवादित बयान को लेकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग दल के सदस्यों ने हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की यात्रा के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि रणबीर और आलिया को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि रणबीर ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में पिट रही फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गए राकेश रोशन, कहा- साउथ की फिल्मों से लेनी चाहिए सीख

11 साल पूराने ट्वीट पर विवाद, लोग कर रहे Brahmastra नहीं देखने की अपील
रणवीर कपूर को अपने 11 साल पुराने एक कमेंट के कारण इस समय सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ट्रोलर्स ट्विटर पर हैशटैग #BoycottBrahmastra का उपयोग कर रहे हैं और लोगों से फील्म नहीं देखने की अपील कर रहे हैं।

रणबीर-आलिया को लेकर बजरंग दल ने कही ये बात
मामले में ANI से बात करते हुए बजरंग दल के सदस्य अंकित चौबे ने कहा कि रणबीर कपूर को हमारे देश के हिंदू युवाओं में एक आदर्श माना जाता है। यही वजह है कि उनकी सभी फिल्मों को नेटिज़न्स से शानदार प्रतिक्रिया मिलती है। लेकिन एक पाकिस्तानी एंकर के सामने 'बीफ' खाने का उनका बयान स्वीकार्य नहीं था और हमने इसका विरोध किया। अगर कोई हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में इस तरह की बात करेगा, तो उसका विरोध किया जाएगा। अंकित चौबे ने कहा ने कहा जब उन्हें पता चला कि रणबीर बाबा महाकाल मंदिर में आशीर्वाद लेने आ रहे हैं तो हमने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी हमारे धर्म और संस्कृति पर इस तरह की टिप्पणी करता है, तो बजरंग दल इसका फिर से विरोध करेगा।

फिल्म के विरोध में काले झंडे लिए थे बजरंग दल के सदस्य
जिस वक्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन में दर्शन के लिए पहुंचे, उस वक्त बजरंग दल के सदस्यों ने फिल्म के विरोध में महाकालेश्वर मंदिर में काले झंडे और तख्तियां लिए हुए थे। इस दौरान बवाल को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और कुछ प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा भंग करने के लिए पुलिस अधिकारियों पीटा भी था।

रणबीर आलिया को नहीं थी दर्शन की अनुमति
विरोध के बारे में बात करते हुए महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के कलेक्टर और अध्यक्ष, आशीष सिंह ने एएनआई को बताया कि पहले समूह ने हमें बताया कि वे मंदिर में विरोध नहीं करने जा रहे हैं, फिर भी, हमारी ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रणबीर और आलिया को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। सिर्फ अयान मुखर्जी को ही दर्शन की अनुमति दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications