Bageshwar Dham: कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री को 'प्राणनाथ' कहने वाली शिवरंजनी तिवारी ?

बागेश्वर धाम सरकार के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए एक MBBS छात्रा पदयात्रा कर रही है,मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो धीरेंद्र शास्त्री से शादी की इच्छा रखती है।

 Bageshwar Dham

Who is Shivranjani Tiwari? छतरपुर के बागेश्वर धाम कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कभी अपने बयानों के कारण तो कभी अपनी शादी की बात को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ताजा मामले में वो एक MBBS छात्रा की वजह से लोगों के बीच चर्चा के केंद्र में हैं। दरअसल इस छात्रा का नाम शिवरंजनी है जो कि धीरेंद्र शास्त्री के लिए कलश यात्रा कर रही है।

शिवरंजनी कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से करेंगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शिवरंजनी कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से विवाह रचाना चाहती हैं, वो 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचेंगी और वहां जाकर वो धीरेंद्र शास्त्री के सामने विवाह का प्रस्ताव रखेंगी।

सिवनी निवासी हैं शिवरंजनी

जिसके बाद शिवरंजनी को लेकर जोर-शोर से बातें होने लगीं। अब लोग उनके बारे में जानने को बुरी तरह से उत्सुक भी हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शिवरंजनी मध्य प्रदेश के सिवनी की निवासी हैं और खुद को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के परिवार का सदस्य बताती हैं।

धीरेंद्र शास्त्री को 'प्राणनाथ' कहकर संबोधित किया

वो बहुत अच्छी भजन गायिका हैं और उन्होंने 8 साल तक खैरागढ़ से संगीत की शिक्षा ली है, यही नहीं वो एक यूट्यूबर भी हैं। शिवरंजनी सिर पर कलश रखकर पदयात्रा कर रही हैं। खास बात ये है कि वो धीरेंद्र शास्त्री को 'प्राणनाथ' कहकर संबोधित कर रही हैं। उनकी उम्र बीस साल है।

'प्राणनाथ 16 तारीख को मेरी मन की बात सबको बताएंगे'

उन्होंने दावा किया है कि 'धीरेंद्र शास्त्री तो सब के मन की बात जान लेते हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि जब वो 16 जून को उनके धाम पहुंचेंगी तो उनके प्राणनाथ 16 तारीख को मेरी पदयात्रा के कारण के बारे में भी खुलासा कर देंगे।'

शिवरंजनी धीरेंद्र शास्त्री से शादी करना चाहती हैं?

अब कोई लड़की किसी के लिए प्राणनाथ शब्द का प्रयोग करे तो इसका सीधा मतलब तो ये ही है कि उसके मन में उस इंसान के लिए प्रेम है और वो उन्हें अपना पति मान चुकी है, इसी वजह से कहा जा रहा है कि शिवरंजनी धीरेंद्र शास्त्री से शादी करना चाहती हैं।

'मेरे मन में उनके लेकर काफी श्रद्दा'

हालांकि जब शिवरंजनी से इस बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने गोल-मोल उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि 'कलशयात्रा गंगोत्री धाम से प्रारंभ हुई है और बागेश्वर में समाप्त होगी। जब से मैंने ये यात्रा प्रारंभ की है, तब से ही मेरे बारे में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।' अपने आपको धीरेंद्र शास्त्री की बड़ी भक्त बताने वाली शिवरंजनी ने कहा कि 'मैं तो उनको साल 2021 से फॉलो कर रही हूं। मेरे मन में उनके लेकर काफी श्रद्दा है'।

'कुछ बातें राज ही रहनी चाहिए'

किसी का कहना है कि 'मैं कलश यात्रा मनचाहा वर पाने के लिए कर रही हूं तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरे हाथ में जो फूलों की माला है, उसे मैं धीरेंद्र शास्त्री के गले में डालना चाहती हूं। लेकिन मैं अभी अपने मन के भावों को किसी के सामने प्रकट नहीं कर सकती हूं, कुछ बातें राज ही रहनी चाहिए और वक्त आने पर ही कहनी चाहिए। 16 जून को मैं और धीरेंद्र शास्त्री लाइव होंगे और वो मन की बात पढ़ लेते हैं, तो वही मेरे बारे में सारी बातें दुनियावालों को बता देंगे।'

पदयात्रा में शिवरंजनी का परिवार भी शामिल

आपको बता दें कि शिवरंजनी को हाल ही में चित्रकूट में संतों की मंडली के साथ देखा गया था। इन्होंने वहां कथावाचन के दौरान भजन प्रस्तुति भी दी थी। इनके साथ इनकी पदयात्रा में इनके पिता और भाई भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+