बागेश्ववर बाबा ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कौन पसंद करेगा उनकी जीवनसंगिनी?
Bageshwar Dham Sarkar Marriage: बागेश्वर धाम सरकार के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जल्द सिर पर सेहरा सजाकर घोड़ी चढ़ेगे। अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने खुद खुलासा किया है कि वो जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने ये भी बताया कि आखिर वो कौन सी लड़की होगी जिससे वो शादी करेंगे?

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सिर पर जल्द सजेगा सेहरा
दरसअल, महंत धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम के दरबार में आयोजित बैठक में अपनी शादी को लेकर जानकारी दी। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि वो कब शादी करने वाले हैं? धीरेंद्र शास्त्री ने जबाब देते हुए कहा हम जल्द ही शादी करेंगे। जल्द मेरे सिर पर सेहरा सज जाएगा।
कौन पसंद करेगा जीवनसंगिनी?
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा हम हिंदू संस्कृति के सिपाही हैं। सनातन में सब कुछ माता-पिता और गुरु की आज्ञा से होता है। इसलिए मेरे माता-पिता जहां भी कहेंगे हम शादी कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैंने अपनी माता को बोल दिया है कि अपने लिए बहू खोज लो। उन्हें बहू पसंद आ जाएगी तो माता-पिता की आज्ञा मिलते ही हम शादी कर लेंगे।
पक चुका हूं...मां से खुद ही कह दिया हूं
धीरेंद्र शास्त्री बोले अब ये शादी के सवाल को सुन-सुनकर पक चुका हूं। उन्होंने कहा अब मैं अपनी मां से खुद कहने लगा हूं कि अपनी बहू खोज लो।
पंडित धीरेंद्र को आ रहे शादी को लेकर धमक भरे पत्र
इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने खुलासा किया कि उन्हें कई धमकी भरे पत्र आए हैं, जिसमें लिखा है अगर आप लेकर नहीं आएंगे तो हम आत्महत्या कर लेंगे। अब ऐसे-ऐसे लवेरिया भरे पत्र आ रहे तो मैं क्या कर सकता हूं? उन्होंने बताया कि "इन पत्रों को देखने के बाद मैंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि आत्महत्या जैसा कृत्य कतई ना करें। गुरु, माता-पिता से आज्ञा मिलते ही मैं शादी कर लूंगा। इसके साथ ही कहा जल्द ही मेरे सिर पर सेहरा सजने वाला है।"
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की उम्र और परिवार
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर चर्चा में रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की उम्र महज 27 साल हैं और सर्वाधिक लोकप्रिय कथावाचक हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 कोछतरपुर के गढ़ा गांव के पंडित परिवार में हुआ। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दादा भगवाानदास गर्ग बागेश्वर धाम में दरबार लगाते थे। पिता रामकृष्ण गर्ग बागेश्वर धाम में काम नहीं करते थे। मां सरोज गर्ग एक गृहणी हैं। धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम बागेश्वर धाम का काम काज देखते हैं और उनकी एक बहन है जिसका नाम रीता गर्ग है।
12 वर्ष की आयु में ही प्रवचन देना शुरू कर दिया था
बागेश्वर धाम सरकार या महाराज नाम से जाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 12 वर्ष की आयु से ही प्रवचन देना शुरू कर दिया था। छतरपुर जिले में एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं और कथावाचन करते हैं। मान्यता है कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर बाबाजी हनुमान जी का आर्शीवाद है और उन्हें कई सिद्धियां भी प्राप्त हैं।
पर्चियों से कर देते हैं अचंभित
पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार में बैठे फरियादियों को अपने पास बुलाने से पहले ही उसकी पर्ची में उससे जुड़ी बाते लिख देते हैं। जो वाकई में लोगों को अचंभित करता है कि हजारों की भीड़ में बैठे जिस शख्स को बुलाया गया उसके बारे में पहले से कैसे उन्हें पता चल गया?












Click it and Unblock the Notifications