Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्या जया किशोरी से करने वाले हैं शादी? खुद बागेश्‍वर महाराज ने अब बताई सच्चाई

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई जा रही है। कई लोगों का कहना है कि जया किशोरी से बागेश्‍वर धाम शादी करने वाले हैं।

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में नागपुर की संस्था अंधश्रद्धा उन्मूलन समित ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चमत्कारी शक्तियों को चुनौती दी थी। इस संस्था ने बागेश्‍वर महाराज से कहा कि वे अपनी शक्तियों को सार्वजनिक रूप से प्रमाणित करें, नहीं तो उनके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। इसी के बाद बाद से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर बागेश्वर सरकार के विरोध और समर्थन में लोग अपनी बातें रख रहे हैं। खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी चुनौती देने वाली संस्था पर तंज कस रहे हैं और मीडिया में आकर अपनी शक्तियों के सच के बारे में बता रहे हैं। इसी बीच लोग सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी की भी चर्चा कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर का दावा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी से शादी करने वाले हैं। अब खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी है।

कब करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शादी?

कब करेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शादी?

एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से उनकी शादी के बारे में पूछा गया। अपनी शादी की बात सुनकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जोर-जोर से हंसने लगते हैं और एंकर को कहते हैं, ''बहन आप हमारी शादी की बारात में आना, बहुत जल्द करेंगे शादी।''

 क्या जया किशोरी से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे शादी?

क्या जया किशोरी से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे शादी?

इस पर एंकर कहती हैं कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी आपके और एक साध्वी (जया किशोरी) के बारे में सोशल मीडिया पर शादी की बात वायरल होते रहती हैं, बहुत सारे मीम्स बनते हैं, क्या यह सच है? पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसपर कहते हैं, ''ऐसा कुछ भी नहीं है, ये एक मिथ और झूठ है। ये एकदम गलत बात है। हमारा ऐसा कोई भाव नहीं है जब भी करेंगे डंका बजा करके करेंगे।' बता दें पिछले कई दिनों से धीरेंद्र शास्‍त्री और जया किशोरी की शादी की फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर खूब चली हैं।

क्या लड़की पसंद कर ली है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने?

क्या लड़की पसंद कर ली है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने?

एंकर पूछती हैं कि क्या आपने लड़की पसंद कर ली है? पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसका जवाब टाल देते हैं और शो को खत्म करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि कुछ बातें सामने से होती है, आप सामने आइए, ये बात सामने करेंगे।''

बता दें इसके पहले भी कई बार कथा बोलते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वो कुंवारा रहने वाले हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि वह अपने घरवालों की पसंद से शादी करेंगे और एक आम परिवार की लड़की से शादी करेंगे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- भारत एक हिंदू राष्ट्र है...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- भारत एक हिंदू राष्ट्र है...

इसी इंटरनव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''भारत एक हिंदू राष्ट्र है, पता नहीं आप लोग किस दुनिया में जी रहे हो। इसके लिए घोषणा की कोई जरूरत नहीं हैं। बहुसंख्यक लोग हिंदू हैं तो हिंदूराष्ट्र है। अब यहां पर बहुसंख्यक लोग हिंदू नहीं हैं, ये गलत साबित कर दीजिए...। दुनिया में सिर्फ एक ही धर्म है, वो है सनातन धर्म, जो विश्वकल्याण की बात करता हो। सनातन धर्म तो गौरव है, जो वसुधैव कुटुंबकम की बात करता हो। सनातन धर्म हमेशा से विश्व का कल्याण हो, विश्व का मंगल हो, विश्न का जय हो की बात करता है।''

कौन हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री?

कौन हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री?

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लोग बागेश्वर धाम महाराज के नाम से भी जाना जाता है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मानने वाले लोग उन्हें बालाजी महाराज, बागेश्वर महाराज के नाम से बुलाते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश में छतरपुर के गड़ा में हुआ था। फिलहाल वो 26 साल के हैं। इनकी माता सरोज शास्त्री दूध बेचने का काम करती थीं और पिता रामकृपाल गर्ग गांव में सत्यनारायण की कथा सुनाते थे। श्री बाला जी महाराज के मंदिर के पीछे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादा सेतु लाल गर्ग सन्यासी बाबा की समाधि है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दादा को ही गुरु मानते हैं।

कौन हैं जया किशोरी?

कौन हैं जया किशोरी?

जया किशोरी एक कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। जया किशोरी भगवत गीता, नानी बाई रो मायरो, रामायण जैसे कथा सुनाती हैं। जया किशोरी 9 साल की उम्र से ही आध्यात्म से जुड़ी हैं। जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम पूज्य राधे श्याम जी हरितपाल (शिव शंकर शर्मा) है। उनकी मां का नाम गीता देवी हरितपाल है। जया शर्मा की एक बहन भी हैं, जिनका नाम चेतना शर्मा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+