कितनी संपत्ति के मालिक हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, कितनी है फीस, महीनेभर की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri Net Worth: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सनातन धर्म के प्रचार और देश को हिन्दु राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर वह हमेशा मुखर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूं तो बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती हैं, लेकिन इनमें से जो एक चीज जो सबसे ज्यादा पूछी जाती है, वो है उनकी संपत्ति के बारे में?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की संपत्ति व कुल नेट वर्थ को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। गूगल पर भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फीस, संपत्ति और उनकी कुल नेटवर्थ को लेकर खूब सर्च किया जाता है।
असल में कथा और दरबार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार ये कह भी चुके हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफ खराब थी। आइए जानें कितनी है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल कमाई?

Dhirendra Krishna Shastri Net Worth: कितनी है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति?
- हिन्दुस्तान वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री की कुल संपत्ति 19.5 करोड़ रुपये की है। बताया जाता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक कथा के लिए एक से डेढ़ लाख तक चार्ज करते हैं।
- धीरेंद्र शास्त्री एक महीने में साढ़े तीन लाख रुपये कमाते हैं। असल में धीरेंद्र शास्त्री एक कथा जहां करने जाते हैं, वहां 10-15 दिनों तक कथा करते हैं, इसलिए वो एक कथा एक महीने में तीन से साढ़े तीन लाख कमा लेते हैं।

- धीरेंद्र शास्त्री के कुल नेटवर्थ में कथा की फीस के साथ ही चढ़ावे और दान के रूप में भी मिलने वाले पैसे शामिल हैं। इसके अलावा भी धीरेंद्र शास्त्री को कई तरह से पैसे मिलते हैं।
- धीरेंद्र शास्त्री चढ़ावे के रूप में मिले पैसों का अस्पताल और लंगर पर भी खर्च करते हैं। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बताया था कि वो कैंसर का एक अस्पताल खोलने वाले हैं, जिसकी तैयारी अभी चल रही है।

Who is Dhirendra Krishna Shastri: कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास स्थित गड़ागंज ग्राम में हुआ था। इनका पूरा परिवार उसी गड़ागंज में रहता है।
इस गांव में एक प्राचीन बागेश्वर धाम का मंदिर भी है। इसी मंदिर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादा पंडित भगवान दास गर्ग (सेतु लाल) भी यहां रहते थे। यहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पैतृक घर भी है।












Click it and Unblock the Notifications