कूड़े में पड़े मिले 500-1000 के नोट, बोरी में भरकर फेंका था किसी ने
महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके में कूड़े के ढेर के पास एक बोरी में 500-1000 के नोट मिले हैं। ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर ये नोट यहां कैसे आए...
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 500-1000 रुपये के नोटों पर बैन का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। इस फैसले के बाद हालात ये हैं कि कहीं 500-1000 के नोट जले हुए अवस्था में मिल रहे हैं तो कहीं कूड़े के ढ़ेर में...

500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध का असर
ताजा मामला महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां एक कूड़े के ढेर के पास एक बोरी में 500-1000 के नोट मिले हैं।
ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर ये नोट यहां कैसे आए या किसने छोड़ा है। हालांकि कूड़ेदान के बगल में रखे नोटों को देखकर एक बारगी यहां लोगों को भीड़ जरूर जुट गई।
जिसे भी पता चला कि कूड़ेदान पर बोरी में नोटों की गड्डी पड़ी लोग देखने के लिए उमड़ पड़े। बोरी में 500-1000 रुपये के नोट थे। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से 500 और 1000 के नोट मिले हों।
बोरी में भरकर फेंके गए रुपये
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया।
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार कालेधन पर लगाम के लिए अवैध नोटों की तस्करी को रोकने के लिए 500 और 1000 के नोटों को बैन किया जा रहा है। इसकी जगह 500 और 2000 के नए नोट आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐलान के बाद न जाने कितने ही लोगों की रातों की नींद उड़ गई। सरकार के इस फैसले का खामियाजा उनको उठाना पड़ रहा है जिनके पास काला धन है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन पैसों का वो क्या करें।
सोशल मीडिया में सामने आ रहे ऐसे मामले
यही वजह से सोशल मीडिया के जरिए इन नोटों के इस्तेमाल को लेकर तरह-तरह के जोक्स चल रहे हैं। इस बीच यूपी में नोटों के जलाने की तस्वीरें भी आई हैं।
इस बीच महाराष्ट्र के टिटवाला इलाके से भी एक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस संदेश में बताया गया है कि कूड़े के ढेर के पास से नोटों की भरी बोरी मिली है।
Breaking news: A bag full of 500 & 1000 #currency notes was found dumped in a dustbin near DNS Bank, Titwala! pic.twitter.com/lBXJ9qwpiV
— Priyanka RP (@ThePriR) November 9, 2016
जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोट भरे हुए हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि ये पैसे कहां आए हैं। पुलिस ने नोटों से भरे बैग को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications