हरियाणा में नरेंद्र मोदी के खिलाफ गरजे पंजाब के बादल
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हरियाणा विधान सभा चुनाव में एक अजब चीज देखने को मिली। पंजाब के जो बादल केंद्र में मोदी के साथ खड़े हैं, वो हरियाणा में भाजपा के खिलाफ गरज उठे। इस गरज ने भाजपा और अकाली दल के बीच के संबंधों की कलई खोल दी है। कहने को दोनों पुराने साथी रहे हैं और दोनों मिलकर पंजाब में सरकार भी चला रहे हैं, पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इनेलो के हक में वोट मांग रहे हैं। यानी वे भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। क्या नरेन्द्र मोदी को इस बात की जानकारी नहीं है। क्या वे बादल से इस बारे में बात करेंगे।

बादल ने डबवाली में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए इनैलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के लिए वोट मांगे। सीएम बादल ने बादल ने अपने भाषण में कांग्रेस की खूब धज्जियां उड़ाई।
हुड़्डा की खिंचाई
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बोलते हुए बादल ने कहा कि हुड्डा देवीलाल जैसा अपनापन नहीं दे सकते। बादल ने जनसभा से सवाल करते हुए कहा कि क्या हुड्डा ने कभी आपका हालचाल जानने की कोशिश भी की है। सीएम बादल ने कहा कि इनैलो आई तो वो राज्य में विकास कार्यों को पूरा करवाएगी।
उन्होंने कहा कि जब मैं हरियाणा आने लगा तो डॉक्टर ने मेरे कमर पर बैल्ट बांध दी क्योंकि वे भी हरियाणा की टूटी सड़कों से भली-भांती वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि आज अगर मैं पंजाब का सीएम हूं तो सिर्फ इनैलो की ही बदौलत।
बादल ने कहा कि इनेलो और शिरोमणि अकाली दल में समानता है। शिअद लोगों की समस्याएं संगत दर्शन के जरिये दूर करती है, ठीक उसी तरह इनैलो के मुख्यमंत्री ‘थ्हारे द्वार' कार्यक्रम में लोगों से मिलते हैं।
बहरहाल, कहने वाले तो कह ही रहे हैं कि भाजपा-अकाली दल के बीच कोई वैचारिक समानता नहीं है। सारा मामला सत्ता हथियाने का है।












Click it and Unblock the Notifications