आतंकियों ने फिर दहलाया वादी को, 4 घंटों में 3 हमलें, 3 शहीद
जम्मू। वादी को एक बार फिर से आतंकियों ने आतंकी हमलों से दहला दिया है। एक बाद एक तीन आतंकी हमलों में 3 लोगों की मौत हो गयी है। इस आतंकी हमले में 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गये हैं। ये हमले महज 4 घंटे के भीतर एक के बाद एक हुए।आतंकियों ने बारामूला, शोपियां और त्राल में एक के बाद एक तीन आतंकी हमले किये।

आतंकियों ने 3 निहत्थे पुलिसवालों पर एकदम से धावा बोल दिया और उन्हें कश्मीर के शोपियां जिले में गोलियों से भून दिया। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के आशिपुरा में एक आतंकवादी हमले में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि जिस समय आतंकवादियों ने हमला किया उस समय मारे गये पुलिसकर्मी निहत्थे थे और एक अपराध की जांच के लिए गांव गये हुये थे।
आतंकियों ने कश्मीर घाटी में कुछ ही घंटों के भीतर पुलिसकर्मियों पर यह दूसरा आतंकवादी हमला कर दिया। बारामूला जिले के पत्तन इलाके में एक पुलिस अधिकारी को गोली मार दी। हमले में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
पुलिस का कहना है कि 2 आतंकियो के पास पिस्तौल थी और उन्होंने एक बस में सब इंस्पेक्टर गुलाम मुस्तफा को उस समय गोली मार दी जिस समय वह पत्तन की ओर जा रहे थे। हालांकि हमले के बाद बस चालक वाहन लेकर एक स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंच गया जहां से पुलिसकर्मियों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications