कांग्रेस में कहा जाता था राहुल गांधी की जय बोलो, बीजेपी में सीखा भारत माता की जय: हेमंत बिस्व शर्मा
हैदराबाद। पूर्वोत्तर में बीजेपी के किंगमेकर माने जाने वाले हेमंत बिस्व शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। हेमंत ने कहा, 'कांग्रेस में हमें सिखाया जाता था कि देश में सेक्युलरिज्म है। कांग्रेस के सेक्युलरिज्म की परिभाषा है कि राम हमारे भगवान नहीं हैं, बाबर हमारा भगवान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की स्वाधीनता संग्राम के महान नेताओं सुभाषचंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कमतर आंका। हेमंत हैदराबाद में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे।

बीजेपी की सत्ता में बदली भावना, बाबर हमारा दुश्मन
हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सत्ता आने के बाद लोगों की भावना में बदलाव हुआ है। अब लोगों के मन में भाव है कि, बाबर हमारा दुश्मन था और राम हमारे भगवान। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी राज्यों को अष्ट लक्ष्मी (देवी लक्ष्मी) के रूप में वर्णित किया है।
कांग्रेस में रहकर 25 साल बर्बाद कर दिया
बीजेपी की युवा मोर्चा की इकाई को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे युवा मोर्चा में रहने का सौभाग्य नहीं मिला। मैंने अपने 25 साल कांग्रेस में रह कर बर्बाद कर लिए, ये आभास मुझे बीजेपी में आने के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था तो हमें राहुल गाँधी की जय बोलना सिखाया जाता था, लेकिन जब मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोगों से मिलता हूँ तब, वो लोग भारत माता की जय बोलते है।

बीजेपी युवा मोर्चा के देशभर के 50000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने की शिरकत
बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का राष्ट्रीय कन्वेंशन 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच हैदराबाद में आयोजित किया गया था। ‘विजय लक्ष्य युवा महाधिवेशन' नाम के इस अधिवेश में बीजेपी युवा मोर्चा के देशभर के 50000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। इनमें देश भर के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के अलावा मंडल स्तर तक के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इस अधिवेशन शुभारंभ गृह मंत्री राजनाथ सिंह और युवा मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महाजन ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications