आसनसोल हिंसा के बाद राजनीति से संन्यास की खबर पर बाबुल सुप्रियो का बड़ा बयान

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के राजनीति से संन्यास की खबर सामने आई थी। लेकिन उन्होंने इस खबर पर सोशल मीडिया पर सफाई दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आसनसोल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद बाबुल सुप्रियो अपने पद से इस्तीफा देना चाहते थे, इस तरह की तमाम खबरों से खुद बाबुल सुप्रियो ने किनारा कर लिया है। उन्होंने इस खबर पर सफाई देते हुए कहा कि यह बहुत पहले की बात है, यह आसनसोल की घटना के बाद की बात नहीं है। उन्होंने का कि मैं भागने वाला नहीं हूं, ना ही मैं छोड़ने वाला व्यक्ति हूं।

babul

आपको बता दें कि पहले यह खबर मीडिया में सामने आई थी कि सुप्रियो आसनसोल की हिंसा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की अपील की वजह से उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। रिपोर्ट में कहा गया था कि बाबुल सुप्रियो ने कहा कि इस घटना के बाद मैं ना सिर्फ अपना पद छोड़ देना चाहता था, बल्कि राजनीति से भी दूर हो जाना चाहता था। लेकिन जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे कहा कि आप अपनी लड़ाई जारी रखिए, उसके बाद मैंने अपना फैसला बदल दिया।

आपको बता दें कि आसनसोल में राम नवमी के मौके पर दो गुटों में भड़की हिंसा में काफी लोग बेघर हो गए थे, जबकि चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लगातार ममता सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना में एक मौलवी के बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। जिन्होंने अपने बेटे की मौत के बाद लोगों से अपील की थी कि वह शांति बनाए रखे, अगर किसी ने भी बदला लेने की बात की तो वह मस्जिद और शहर दोनों छोड़कर चले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- भाजपा के कांग्रेस मुक्त नारे से आरएसएस ने किया किनारा, भागवत बोले हम इसमें विश्वास नहीं रखते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+