बाबरी की बरसी पर सामने आया अल कायदा का वीडियो, भारतीय मुस्लिमों से की जेहाद की अपील

नई दिल्ली। बाबरी सालगिरह के मौके पर बुधवार को कश्मीर में अल-कायदा के ग्रुप ने एक वीडियो जारी कर भारत के मुसलमानों को जिहाद करने के लिए आव्हान किया है। वीडियो में कहा जा रहा है कि भारत के हिंदू तब तक अपनी रणनीति में बदलाव लाते रहेंगे, जब तक कि वो कामयाब नहीं हो जाते और इनके मिशन को नेस्तानाबूद करने के लिए देश का अंतिम मुस्लिम चाहे वे बच्चे हों या बुजुर्ग, पुरुष हो या महिला और भाई या हमारे बेटे हम सभी को इनके खिलाफ लड़ना होगा।

अल कायदा का वीडियो -भारतीय मुस्लिमों से की जेहाद की अपील

कश्मीर में इस साल अल-कायदा का नया ग्रुप बना था, जिन्होंने यह वीडियो बाबरी मस्जिद के गिराए जाने के 25वीं सालगिरह के मौके पर जारी किया है। उनका मानना है कि बाबरी मस्जिद के गिराए जाने से हिंदुस्तान का प्रत्येक मुसलमान नाराज है। आतंकी ग्रुप के इस वीडियो में भारत के मुसलमानों का आव्हान किया गया है कि हिंदू युद्ध की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए मुस्लिम जिहाद के लिए अपने घरों से बाहर निकले और इनका सामना करें।

इस वीडियो में एक जिहादी सुल्तान जाबुल अल-हिंदी जैसे छद्मनाम का उपयोग कर संदेश को जोर से पढ़ रहा है। इस जिहादी की भाषा से लग रहा कि हिंदी बहुत कम जानता है। वहीं, खुफिया सूत्रों का मानना है कि वे कश्मीर के बाहर ऐसे किसी भी व्यक्ति के बारे में नहीं जानते हैं जो अंसार गजवा तुल-हिंद कमांडर के लिए काम करते हैं। अंसार गजवा तुल-हिंद कश्मीर में आतंकी संगठन है, जिसमें जाकिर मूसा जैसे आतंकी कमांडर के रूप में काम कर चुके हैं।

इस जिहादी ने अपने वीडियो में जिस 'जाबुल' शब्द का प्रयोग किया है उससे ऐसा लगता है कि वह या तो दक्षिणी अफगानिस्तान में अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका है या फिर वो अभी भी वहां रहकर जिहाद को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। क्योंकि हाल ही में यूएस और अफगान मिलिट्री में एक ऑपरेशन में अल-कायदा चीफ सना-उल-हक के प्रमुख उमर मंसूर को मार गिराया था, जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का रहने वाला था। यूएस और अफगान मिलिट्री ने यह ऑपरेशन जाबुल प्रांत में ही किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+