तो बाबा रामदेव कहलाएंगे डा. बाबा रामदेव
नई दिल्ली( ब्यूरो) योग गुरु बाबा रामदेव अब कहलाएंगे डा. बाबा रामदेव। दरअसल हरियाणा कृषि विश्वविद्लाय, उन्हें मानद पीएचडी की उपाधि देने की योजना बना चुका है। इसलिए मुमकिन है कि वे पीएचडी की डिग्री लेने के बाद अपने नाम के आगे डा. भी लगा लें।
26 जुलाई को मिलेगी
रामदेव को मानद डिग्री आगमी 26 जुलाई को दी जाएगी। उस दिन यूनिवर्सिटी का सालाना जलसा है।इस अवसर पर बाबा रामदेव के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी मानद पीएचडी की डिग्री मिलेगी। मेल टुड़े ने यह खबर दी है।
5 हजार करोड़ के बाजार पर रामदेव की नजरें
बाबा की हामी
सूत्रों का कहना है कि बाबा राम देव ने उक्त यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री स्वीकार कर लिया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्लाय पूर्व में चौधरी चरण सिंह, नरसिंह राव, चौधरी बंसी लाल को भी मानद पीएचडी की डिग्री दे चुका है। बता दें कि ये तीनों शख्स बहुत विद्वान थे। जानकारों का कहना है कि बाबा रामदेव को मानद डिग्री मिलने से विपक्ष हंगामा खड़ा तो करेगा।













Click it and Unblock the Notifications