500 और 1,000 की करेंसी बैन पर बाबा रामदेव ने कहा- मोदी ने लिया ताकतवार पीएम की तरह फैसला

500 और 1,000 नोट के बंद करने के फैसले पर बाबा रामदेव ने मोदी सरकार की हौसला अफजाई की है।

नई दिल्ली। 500 और 1,000 की करेंसी नोट को बंद करने के फैसले पर योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि नोट बंदी से काले धन पर लगाम तो लगेगा ही साथ ही आर्थिक और राजनीतिक अपराध पर भी नकेल कसने में आसानी होगी।

नोट बंद करने पर हो रहे तमाम विरोधों पर रामदेव ने कहा कि सभी को देश के लिए एकजुट होना चाहिए और नुक्ताचीनी नही करनी चाहिए।

ramdev

मनमोहन सिंह भी थे नोट बंद करने के समर्थन में

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नोट बंद करने के समर्थन में थे। उन्होंने अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि कहीं भी 100 से ज्यादा की कीमत की मुद्रा नहीं चलती।

बकौल रामदेव 30 फीसदी कालाधन सीमापार से आता है और इस फैसले से देश बड़े संकट से उबर जाएगा।

2,000 रुपए के नई नोट आने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि सरकार इस फैसले को वापस लेगी और इस पर आगे विचार करेगी।

लोग करें एक दूसरे की मदद

रामदेव ने कहा कि जिन लोगों के यहां अभी शादी है, या फिर कोई आवश्यक काम है तो आम लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए।

शादी, ब्याह और तमाम अन्य कार्यक्रमों के काम से जुड़े लोगों को अभी जरूरत मंदों की मदद करनी चाहिए।

यह थी पीएम मोदी की घोषणा

बता दें कि 8 नवबंर को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में यह घोषणा की थी कि 500 और 1,000 की करेंसी अब वैध नहीं मानी जाएगी।

उन्होंने कहा था कि देश के नागरिक इस काम में सहयोग करेंगे और शुचिता का पर्व मनाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद 500 और 2,000 के नए नोट भी सामने आ गए थे।

उसी दिन रात करीब 9 बजे आर्थिक मामलों के सचिव शशि कांत दास और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने एक प्रेसवार्ता में जानकारी दी थी कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह फैसला जरूरी था।

यह वित्तीय और आर्थिक अखंडता बनाए रखने में सहायक होगा।

इस दौरान आरबीआई ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। ये हेल्पलाइन नंबर हैं....दिल्ली के लिए 011-23093230 और मुंबई के लिए 022- 22602201।

विपक्ष ने किया कड़ा विरोध

वहीं सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्षी दल सरकार का विरोध कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा था कि कैसे 2,000 रुपए का नोट कालेधन पर लगाम लगाएगा? केंद्र की मोदी सरकार को ताना मारने वाले अंदाज में राहुल ने कहा कि 'बहुत अच्छा मिस्टर मोदी।'

राहुल ने कहा कि 'असली गुनाहगार' जिन्होंने कालाधन इकट्ठा किया हुआ है वो अब भी 'मजबूती से बैठे हैं', जबकि किसानों, छोटे दुकानदारों और गृहणियों का जीवन 'अराजकता की ओर ढकेल' दिया गया है।

लगा दिया है आपातकाल

मायावती ने कहा है कि यूपी चुनाव से पहले आर्थिक आपातकाल लगा दिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि मोदी की नियत साफ नहीं है। मायावती ने कहा कि यह नोट बंदी का फैसला देश हित में नहीं है। मोदी के इस फैसले से गरीब,किसान और मजदूर परेशान हैं।

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है लेकिन अचानक ऐसा करने से गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अभी सिर्फ चुनाव दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+