कोरोना की दवा को लेकर आया बाबा रामदेव का ट्वीट, कहा-नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लिए पतंजलि द्वारा निर्मित कोरोनिल दवाई लॉन्च होते ही विवादों में घिर गई है। बाबा रामदेव की चारों ओर आलोचना हो रही है। अब बाबा रामदेव ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का विरोध और नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर। उन्होंने आयुष मंत्रायल की ओर से आए जवाब को भी सलग्न किया है।

Baba Ramdevs tweets on Coronavirus medicine coronil

मंगलवार शाम स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा दवाई लॉन्च किए जाने के बाद भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने दवाई के प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी थी। मंत्रालय ने पतंजलि से दवाई के ट्रायल के दस्तावेज मांगे थे। जिन्हें संस्थान द्वारा आज जमा कर दिया गया। इसपर आयुष मंत्रालय की ओर जवाब आया है कि, दवा के क्लीनिकल ट्रायल संबंधी सभी दस्तावेज मिल गए हैं और वह शोध के नतीजों के सत्यापन के लिए इस दस्तावेजों का अध्ययन करेगा।

आयुष मंत्रालय की ओर से भेज गए पत्र की कॉपी ट्वीट कर बाबा रामदेव ने कहा कि, आयुर्वेद का विरोध और नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर। उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण उस ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें आयुष मंत्रालय के जवाब की कॉपी शेयर की गई है। मंगवार को बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद की 'दिव्‍य कोरोना किट' के विज्ञापन पर आयुष मंत्रालय ने रोक लगा दी थी।

 Baba Ramdevs tweets on Coronavirus medicine coronil

उधर पतंजलि योग पीठ के योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि संस्थान के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर सीजेएम (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी) कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामला मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) मुकेश कुमार की अदालत में दर्ज किया गया है। हालांकि, अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख निर्धारित की है। दोनों पर आरोप लगाया गया है कि है कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवा बना लेना का झूठा दावा कर आयुष मंत्रालय सहित पूरे देश को धोखा देने का काम किया है।

Recommended Video

      Patanjali Coronil Medicine को लेकर ट्रोल हुए रामदेव ,लोग बोले- दे दो Nobel Prize| वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+