#YogaDay: फरीदाबाद में बाबा रामदेव ने कराया योगासन
फरीदाबाद। आज विश्व योगा दिवस है, जिसे लेकर पूरे देश में करीब 1 लाख से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में योग गुरू बाबा रामदेव ने आज सुबह 6 बजे फरीदाबाद के योग शिविर में लोगों को योगासन कराया, जिसमें उनके साथ उनके सखा आचार्य बालकृष्ण भी थे।
बाबा रामदेव ने इस मौके पर कहा कि आज योग विश्व के कोने-कोने में पहुंच चुका है क्योंकि आज इंसान को स्वस्थ करने के लिए इससे अच्छा कोई साधन नहीं है। जिस योग पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया,जिस योग को महात्मा गांधी ने खुद पर आजमाया, आज उस योग के सहारे ही दुनिया अपने लिए शांति का रास्ता तलाश रही है।
देखें तस्वीर..
Baba Ramdev holds yoga camp in Faridabad #YogaDay pic.twitter.com/aXo2nGDCQa
— ANI (@ANI_news) 21 June 2016













Click it and Unblock the Notifications