PNB Scam: बाबा रामदेव बोले, नीरव मोदी को उसके पापों का फल मिलेगा

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में जिस तरह से विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं, उसके बाद योगगुरु स्वामी रामदेव मोदी सरकार के बचाव में सामने आए हैं। मोदी सरकार का बचाव करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार नीरव मोदी को उसके असली ठिकाने तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि ललित मोदी हो या नीरव मोदी जो भी ऐसा शर्मनाक काम करता है वो देश को शर्मसार करने वाली बात है।

baba ramdev

ललित मोदी और नीरव मोदी का जिक्र करते हुए रामदेव ने कहा कि लोग घोटाले करके देश को बदनाम करते हैं। मोदी सरकार इस नीरव मोदी को उसके असली ठिकाने तक पहुंचाएगी। उसके पापों का फल उसका मिलेगा। आपको बता दें कि नीरव मोदी पर आरोप है कि उसने पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई शाखा से 11400 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जी एलओए हासिल किया, जिसके चलते बैंक को काफी आर्थिक नुकसान का उठाना पड़ा है। यह मामला तब सामने आया है जब खुद बैंक ने इस घोटाले की पुष्टि की।

नीरव मोदी के पंजाब नेशनल बैंक में फर्जीवाड़े के बाद लगातार ईडी और सीबीआई उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में दावा किया गया है कि कुल 5500 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है। नीरव मोदी की दर्जनों ठिकाने पर एजेंसियों ने छापेमारी की है। नीरव मोदी के मुंबई, नई दिल्ली, सहित तमाम ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की और उसके शोरूम व दफ्तरों को सीज किया है।

इसे भी पढ़ें- PNB घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखी कविता, पीएम मोदी से किया तीखा सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+