आचार्य बालकृष्ण की सोशल मीडिया पर गांजा पीने की अफवाह, आपस में भिड़े Twitter यूजर्स
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव के करीबी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ऋषिकेश स्थित एम्स से इलाज कराने के बाद अब पूरी तरह ठीक हैं और एम्स से छुट्टी मिलने के बाद पतंजलि योगपीठ लौट आए हैं, उन्होंने खुद ट्वीट करके अपनी स्वस्थ होने की जानकारी लोगों को दी है, गौरतलब है कि आचार्य बालकृष्ण को सीने में दर्द की शिकायत होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद आचार्य बालकृष्ण ने खुद ट्वीट करते हुए बताया, 'अस्पताल की यात्रा पूर्ण करके पतंजलि आ गया हूं, आप सबकी प्रार्थनाओं व शुभकामनाओं के लिए हृदय से कृतज्ञ हूं।'

बाबा रामदेव ने दिया बड़ा बयान
तो वहीं इस मुद्दे पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि पेड़ा खाने की वजह से पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण की तबीयत खराब हुई थी, जन्माष्टमी के अवसर पर एक व्यक्ति पेड़ा लेकर आया था और आचार्य बालकृष्ण ने उसे खा लिया। पेड़ा खाने के 15 मिनट बाद आचार्य बालकृष्ण कुछ घंटों के लिए बेहोश हो गए।
मामले की होगी जांच
इस मामले की हर स्तर पर जांच कराई जाएगी। स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्य पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको जो मानसिक आघात पहुंचा है उसमें सुधार हो रहा।

सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स
तो वहीं दूसरी ओर आचार्य बालकृष्ण को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स आपस में भिड़ गए क्योंकि कुछ लोगों ने ट्विटर पर बालकृष्ण के गांजा पीने की अफवाह फैला दी, जिस पर बवाल मच गया।कुछ यूजर्स आचार्य बालकृष्ण के पक्ष में ट्वीट कर उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करते दिखे तो कुछ बालकृष्ण को ट्रोल किया।
बालकृष्ण की सोशल मीडिया पर गांजा पीने की अफवाह
दरअसल सूर्य प्रताप सिंह नाम के एक यूजर्स ने लिखा किAIIMS की यूरिन रिपोर्ट में @Ach_Balkrishna के खून टेस्ट में #marijuana अर्थात गांजा निकला है। कितने फ्रॉड निकले, ये लोग? #रामदेव #Balkrishna।
बालकृष्ण को लेकर मचा बवाल
जिस पर अमिता आर्य नाम की महिला ने ट्वीट किया कि नशेड़ी तो वो लोग हैं जो बालगोविंद की रिपोर्ट को आचार्य बालकृष्ण जी की रिपोर्ट बता रहे हैं और इतने डरपोक और झूठे हैं कि इस बात का कोई जवाब भी नहीं देते।
'रामदेव का पार्टनर गांजा फूंकता हैं'
एक और ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि गांजा पीकर ट्विटर पर मत आया करो, बालकृष्ण की बदले बालगोविंद का जांच रिपोर्ट लेकर बुद्धि बखार रहे हो, तो किसी ने लिखा कि रामदेव का पार्टनर गांजा फूंकता हैं।
इससे पहले भी बने हैं आचार्य बालकृष्ण लोगों का निशाना
वैसे आचार्य बालकृष्ण को लेकर इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर पहले भी की जाती रही हैं, कुछ वक्त पहले योगगुरु बाबा रामदेव के शिष्य और पतंजलि के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके अनुयायियों से अशोभनीय चैटिंग करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान के रूप में हुई थी, उसके पास से एक मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद हुए थे, वो बालकृष्ण के नाम पर लोगों से गंदी बातें करता था।
-
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त?












Click it and Unblock the Notifications