बाबा रामदेव ने दी ओलम्पिक पहलवान को दंगल की चुनौती
बाबा रामदेव ने ओलंपिक पहलवान आंद्रे स्टेडनिक को कुश्ती की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अंंतर्राष्ट्रीय पहलवान के साथ लड़ना रोचक होगा।
नई दिल्ली। बाबा रामदेव योग के दम पर दुनियाभर में मशहूर हो गए। बाबा आए दिन अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार बाबा रामदेव ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को बीजिंग ओलंपिक में हराने वाले पहलवान को कुश्ती को चुनौती दी है। बाबा रामदेव ने अंतर्राष्ट्रीय पहलवान आंद्रे स्टेडनिक को अखाड़े में दो-दो हाथ करने की चुनौती दी है। पहले बाबा रामदेव ने हरभजन सिंह से लड़ाया पंजा, फिर गोद में उठाकर घुमाया, वीडियो

प्रो रेसलिंग लीग में मुंबई मराठी और पंजाब रॉयल्स के बीच दूसरे सेमीफाइनल से पहले बाबा रामदेव ने अपनी चुनौती पेश की। बाबा रामदेव मुकाबले से पहले अखाड़े में उतरकर ओलपिंक मेडल विनर के साथ दो-दो हाथ करने की चुनौती दी। रामदेव ने बीजिंग ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट आंद्रे स्टेडनिक को फ्रेंडली मुकाबले की चुनौती दी है। बाबा रामदेव ने कहा है कि वो राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों से पहले भिड़ चुके हैं। पहली बार इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ी से कुश्ती करना बेहद दिलचस्प होगा। उन्होंने कहा है कि इस मुकाबले में योग के ताकत देखने को मिलेगी।
रामदेव का 'हम्मा-हम्मा' एक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO
वहीं बाबा रामदेव की चुनौती के बारे में जानकर रेसलर आंद्रे स्टेडनिक हैरान रह गए। उन्होंने जब बाबा रामदेव की तैयारियों के बारे में सुना तो कहा कि अब वो पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे। उन्होंने रामदेव की चुनौती को जानकर कहा कि अगर वो स्पोर्टस में होते तो देश का नाम रौशन कर रहे होते। आपको बता दें कि ये कोई पह ला मामला नहीं है जब बाबा रामदेव ने कुश्ती की हो। इससे पहले वो पतंजलि के 20 साल पूरे होने पर हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सुशील कुमार के साथ कुश्ती की थी।












Click it and Unblock the Notifications