'PM मोदी के सामने कोई नहीं टिक सकता' बिहार चुनाव से पहले बाबा रामदेव के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
Baba Ramdev: बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच योग गुरु बाबा रामदेव के बयान ने सियासी माहौल में नई हलचल मचा दी है। हमेशा अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बाबा रामदेव ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'हिमालय' से करते हुए कहा कि मोदी जी जैसी शख्सियत आज के दौर में दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुकाबला भले ही जोरदार हो, लेकिन मोदी जी के सामने कोई चेहरा टिक नहीं सकता।
बाबा रामदेव ने ANI से खास बातचीत में जहां पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। वहीं कांग्रेस और विपक्ष पर करारा प्रहार भी किया। उन्होंने RSS को राष्ट्रवादी संगठन बताया। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार को भारत की ताकत कहा, और चेतावनी दी कि अगर दुनिया कुछ ताकतवर देशों के हाथों में सिमट गई, तो असमानता और संघर्ष बढ़ेंगे। उनके इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है, खासकर तब जब बिहार का चुनावी माहौल अपने चरम पर है और हर दल जनता को रिझाने की कोशिश में जुटा है।

मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा
बाबा रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व भारत को नई ऊंचाइयों तक ले गया है। उन्होंने कहा कि आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय मोदी जी की नीतियों और उनके निर्णायक नेतृत्व को जाता है। रामदेव ने कहा कि बिहार में भी जनता मोदी जी और भाजपा के कामकाज को देखकर ही फैसला करेगी।
Ahead of the Bihar elections, Baba Ramdev made a big prediction and said that PM Modi is ‘like the Himalaya’ and the opposition doesn’t stand a chance against PM Modi’s leadership. His sharp remarks have sparked a major political storm and fresh BJP–Congress clashes.
Watch the… pic.twitter.com/ByC7VeGyTV
— ANI (@ANI) November 2, 2025
ये भी पढ़ें: Bihar Election: मोकामा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- बिहार में 'जंगलराज’ है या 'मंगलराज’?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरएसएस पर बयान को लेकर बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अगर लड़ाई करनी है तो मोदी जी और अमित शाह से करो, लेकिन जब उन्हें हराया नहीं जा सकता तो वे आरएसएस पर गलत टिप्पणी करने लगते हैं।" उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीति नहीं है।
RSS को बताया राष्ट्रवादी संगठन
RSS पर पूछे गए सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्तों का संगठन है, जैसे आर्य समाज। उन्होंने कहा, "आरएसएस के भीतर डॉ. हेडगेवार से लेकर गोलवलकर जी तक अनेक महान लोग हुए हैं जिन्होंने देश सेवा में तपस्या की है। आज भी लाखों स्वयंसेवक बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि जो भी ताकतें आरएसएस या हिंदुत्व के खिलाफ बोलती हैं, उनके पीछे कोई न कोई छिपा एजेंडा होता है।
आर्य समाज और सनातन संस्कृति पर क्या बोले?
आर्य समाज और सनातन संस्कृति पर बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि आर्य समाज एक तार्किक और व्यवहारिक संगठन है। उन्होंने कहा, "महार्षि दयानंद सरस्वती ने जातिवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव को खत्म करने का काम किया। उनके विचारों से आज हर व्यक्ति को समान अवसर मिला है। एक किसान का बेटा भी आज देश का सबसे बड़ा योगी बन सकता है।"
उन्होंने आगे कहा कि आर्य समाज ने बिना दिखावे, पाखंड और अंधविश्वास के समाज को नई दिशा दी और यही असली भारतीय संस्कृति है।
'टैरिफ वार' है आर्थिक आतंकवाद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया में अब युद्ध बंदूकों से नहीं, बल्कि आर्थिक नीतियों से हो रहा है। उन्होंने कहा, "यह टैरिफ वॉर नहीं, बल्कि टैरिफ टेररिज्म है। अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ, तो वह आर्थिक युद्ध होगा।"
बाबा रामदेव ने कहा कि ऐसे समय में गरीब और विकासशील देशों का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, "कुछ ताकतवर देश इतने साम्राज्यवादी और विस्तारवादी हो गए हैं, यह सही नहीं है। अगर कुछ मुट्ठीभर लोग दुनिया की सत्ता, संपत्ति और ताकत अपने हाथ में रखेंगे तो असमानता, अन्याय, शोषण और संघर्ष बढ़ेगा।"
स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
योग गुरु ने कहा कि भारत की 'स्वदेशी' विचारधारा ही आत्मनिर्भरता और समानता का आधार है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मतलब है - खुद पर भरोसा, आत्मनिर्भर बनना और समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना। बाबा रामदेव ने कहा कि यही भारत की असली ताकत है जो दुनिया को एक नए रास्ते पर ले जा सकती है।
बाबा रामदेव के इन बयानों से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जहां भाजपा समर्थक उनके विचारों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे चुनावी बयान बता रहा है। बिहार चुनाव से पहले बाबा रामदेव के इस इंटरव्यू ने सियासी माहौल में नई गर्मी ला दी है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: मनोज तिवारी पर 'गैंग ऑफ पॉलिटिक्स' का अटैक, BJP सांसद ने खुद बताया किसने की 'गुंडागर्दी'












Click it and Unblock the Notifications