हैवान बन गया था बाबा रामदेव का भाई, गुप्तागं में पेट्रोल डालकर दी यातनाएं

उन्होंने बताया कि उसकी हालत बिगड़ी हुई है और हरिद्वार के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। किसान कांग्रेस के महासचिव हरपाल के मुताबिक वह जब नितिन को छुड़ाने पतंजली योगपीठ गये थे तो बेहोश था। अस्पताल में उसने बताया कि रामबरत ने मारपीट के साथ ही उसके साथ बुरा सुलूक किया। उन्होंने इस मामले में गिरफ्तार चार सुरक्षाकर्मियों को पुलिस द्वारा छोड़ देने का आरोप लगाया। इस पूरे मामले के मद्देनजर हरपाल ने नितिन के परिजनों के साथ केंद्रीय मंत्री हरीश रावत से मुलाकात की।
सूत्रों की मानें तो हरीश रावत ने हरिद्वार के एसएसपी से बात की और आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मालूम हो कि मालूम हो कि सोमवार को पुलिस ने बाबा रामदेव के योगपीठ से नितिन त्यागी नाम के युवक को घायल हालत में आजाद कराया था।
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि नितिन को अगवा करके योगपीठ में रखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और नितिन को बरामद किया। कहा जा रहा है कि पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है लेकिन नितिन त्यागी को अपहरण करने वाले बाबा रामदेव के भाई रामभरत फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications