नेपाल भूकंप में अनाथ हुए 500 बच्चों को बाबा रामदेव ने गोद लिया

काठमांडू। नेपाल में आये भूकंप से हजारों की संख्या में लोग बेघर और बच्चे अनाथ हो गये हैं। इसलिए अब योग गुरू बाबा रामदेव के पंतजलि योगपीठ ने भूकंप में अनाथ हुए 500 बच्चों को गोद ले लिया है। इस बात की जानकारी बाबा रामदेव के प्रवक्ता तिजारावाला ने मीडिया को दी।

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव सोमवार को दिल्ली लौट आये हैं लेकिन उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण फिलहाल नेपाल में ही रहेंगे और वहां पतंजलि द्वारा गोद लिये बच्चों की व्यवस्था और अन्य राहत कार्यों में मदद करेंगे।

गोद लिए गये अनाथ बच्चों को नेपाल में काठमांडू में पतंजलि योगपीठ के चिकित्सालय और योगपीठ में ही रखा जायेगा और इन सभी बच्चों को पांचवीं तक शिक्षा, भोजन, रहने की व्यवस्था, देखरेख और चिकित्सा की व्यवस्था बाबा रामदेव का योगपीठ ही करेगा।

गौरतलब है कि शनिवार को जिस वक्त भूकंप आया था, उस समय बाबा रामदेव खुद ही वहां थे। जिस पंडाल से वो पांच मिनट पहले योग शिक्षा देकर बाहर निकले थे वो पंडाल भूकंप में तार-तार हो गया था।

खुद बाबा ने कहा था कि उन्होंने इससे पहले इस तरह की त्रासदी पहले नहीं देखी थी। उन्होंने भारत आने से उस दिन तुरंत मना कर दिया था और वहां के पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में लग गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+